{"_id":"6ab669f830debc9a070cc08c","slug":"budh-gochar-2026-mercury-transit-in-libra-know-effects-on-cancer-leo-and-virgo-zodiac-signs-2026-09-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"26 सितंबर को तुला राशि में बुध का गोचर, जानिए कर्क, सिंह और कन्या राशि पर प्रभाव","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
26 सितंबर को तुला राशि में बुध का गोचर, जानिए कर्क, सिंह और कन्या राशि पर प्रभाव
Fri, 25 Sep 2026 06:53 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Fri, 25 Sep 2026 06:53 PM IST
सार
Budh Gochar 2026: बुध के तुला राशि में गोचर करने से कर्क, सिंह और कन्या राशि पर कैसा होगा असर। आइए करते हैं इसका ज्योतिषीय विश्लेषण।
विज्ञापन
बुध गोचर 2026
- फोटो : अमर उजाला
बुध ग्रह 26 सितंबर 2026 को शुक्र ग्रह के स्वामित्व वाली राशि तुला में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को सभी नवग्रहों में राजकुमार का दर्जा हासिल है और यह चंद्रमा के दूसरे ऐसे ग्रह हैं जो तेज गति से चलते हैं। बुधदेव ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुद्धि, व्यापार ,लेखन और संचार आदि के कारक ग्रह हैं। बुध के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर किसी ना कि रूप तरह का प्रभाव अवश्य पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों पर बुध के गोचर का कैसा प्रभाव पड़ेगा।
कर्क राशि
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
- कर्क राशि वालों के बुध का तुला राशि में गोचर जीवन में एक साथ कई तरह के सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा।
- बुध के तुला राशि में गोचर करने से आने वाले समय में आपको धन अर्जित करने के सुनहरे मौके मिलेंगे।
- नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए बेहतर विकल्प मिलेंगे। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी के प्रस्ताव आ सकते हैं।
- कारोबार में आपको इस दौरान कोई नई और अच्छी डील मिल सकती है। जिससे आने वाला समय आपके लिए अच्छा रहेगा।
सिंह राशि
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
- बुध का तुला राशि में गोचर तुला राशि वालों के लिए अच्छा और शानदार रहेगा। कामकाज में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है।
- बुध के तुला राशि में गोचर करने से आने वाले समय में करियर के नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के सदस्यों का अच्छा साथ मिलेगा।
- समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा लेकिन आपको लेनदेन के मामलों में आपको थोड़ी बहुत सतर्कता बरतनी होगी।
- जो लोग प्रेम संबंधों में हैं उनको साथी की तरफ से भरपूर साथ मिलेगा। एक दूसरे की भावनाओं को समझने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्या राशि
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
राहु के घर शुक्र की एंट्री: तुला-कुंभ सहित इन राशि वालों को होगा बड़ा लाभ, 24 अक्तूबर तक दिन रहेंगे शानदार
- बुध का तुला राशि में गोचर करने से करियर में नए तरह के अवसरों में वृद्धि हो सकती है।
- कार्यक्षेत्र में आपको अपने अनुभवों का लाभ मिलेगा जिससे आपकी कार्यक्षमता में विकास होगा।
- नौकरी में बदलाव के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। तरक्की के नए-नए अवसर मिलेंगे।
- जो लोग कारोबार में हैं उनको नए संपर्कों का अच्छा लाभ मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे।