Budh Gochar 2024: महान ग्रह बुध 20 फरवरी की सुबह 06 बजकर 01 मिनट पर मकर राशि की यात्रा समाप्त करके कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 07 मार्च की सुबह 09 बजकर 35 मिनट तक गोचर करेंगे, उसके बाद मीन राशि में चले जाएंगे। बुध के कुंभ राशि में गोचर से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा,क्योंकि कुंभ राशि में सूर्य और बुध की युति बनेगी। सूर्य पहले से शनिदेव की राशि कुंभ में विराजमान हैं। वहीं इसके अलावा शनिदेव अपनी स्वराशि कुंभ में प्रवेश करने से शश राजयोग का निर्माण होगा। इनके राशि परिवर्तन का सभी जातकों पर कैसा प्रभाव रहेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
{"_id":"65d2ea3782078d96b10f6b01","slug":"budh-gochar-2024-mercury-transit-in-aquarius-know-impact-on-all-12-zodiac-sign-2024-02-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Budh Gochar 2024: बुध के कुंभ राशि में गोचर से बना बुधादित्य राजयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Budh Gochar 2024: बुध के कुंभ राशि में गोचर से बना बुधादित्य राजयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
Mon, 19 Feb 2024 11:29 AM IST
विनोद शुक्ला
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 19 Feb 2024 11:29 AM IST
विज्ञापन
BUDH GOCHAR 2024: बुध के राशि परिवर्तन से वाणिज्य, न्याय के क्षेत्र, बैंकिंग के सेक्टर्स तथा युवाओं पर गहरा प्रभाव पड़ता है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से एकादश लाभ स्थान में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव सुखद परिणाम दायक रहेगा। आय के साधन बढ़ेंगे। काफी दिनों का प्रतीक्षित धन भी प्राप्त होगा। परिवार में आपसी संबंध और मजबूत होगा। वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग के योग हैं। कार्यक्षेत्र में भी उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और बेहतरीन रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। संतान प्राप्ति के भी योग हैं।

वृषभ राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कार्यक्षेत्र का विस्तार तो करेगा ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मिथुन राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव बेहतरीन सफलता दायक रहेगा। धर्म और आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों और अनाथालय आदि में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य करेंगे। साहस पराक्रम की वृद्धि होगी। अपनी ऊर्जाशक्ति के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी भी तरह का चुनाव लड़ना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा।

कर्क राशि
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कई अप्रत्याशित परिणाम का सामना करवाएगा। स्वास्थ्य विशेष करके चर्म रोग से संबंधित समस्या से सावधान रहना पड़ेगा। पेट संबंधी विकार से भी बच्चें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। अपनी रणनीतियों तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है।