मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते की तरह ही शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपके द्वारा किसी भी कार्य में की गई पहल आपके लाभ का कारण बनेगी। ऐसे में कार्यक्षेत्र हो या फिर निजी जीवन किसी भी प्रकार की अच्छी पहल करने से न चूकें। सप्ताह के पूर्वार्ध का थोड़ा समय यदि छोड़ दिया जाए तो यह सप्ताह आपको जीवन में नए अवसर दिलाने वाला साबित होगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां मिलने पर आपको हर्ष का अनुभव होगा।
सामान्य से लेकर खास कार्यों में आपको यथोचित प्रगति होती नजर आएगी। कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान आप किसी विशेष प्रोजेक्ट से जुड़कर कार्य कर सकते हैं। घर-परिवार में एकता और सामंजस्य बना रहेगा। परिवार के किसी प्रिय सदस्य को मिली विशेष उपलब्धि से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में भूमि-भवन के क्रय विक्रय का ख्वाब पूरा हो सकता है। यदि आपके प्रेम संबंध की नई शुरुआत है तो आपको संभलकर कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां बन रहेंगी। सेहत सामान्य बनी रहेगी।
उपायः प्रतिदिन भगवान शिव की उपासना में रुद्राष्टकं का पाठ करें।
2 of 12
Taurus Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते सप्ताह की तरह कुछ मध्यम फल लिए रह सकता है, ऐसे में कोई भी बड़ा निर्णय या फिर नई पहल करते समय खूब सोच-विचार कर लें। सप्ताह के पूर्वार्ध में मौसमी बीमारी अथवा अधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक थकान बनी रह सकती है। इस दौरान आप अपनी दिनचर्या और खान-पान का विशेष ख्याल रखें अन्यथा आपको पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में कामकाज में आने वाली अड़चनों के चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े विवाद के कारण कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
सप्ताह के उत्तरार्ध तक स्थितियां नियंत्रण में आती हुई दिखाई देंगी और किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से कार्यों में आ रही अड़चनें दूर होंगी। इस अवधि में कारोबार किसी स्थायी योजना में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। हालांकि ऐसा करते समय आपको अपने शुभचिंतकों अथवा अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से आपको इस सप्ताह खूब संभल कर चलना होगा। आपसी संबंध को मजबूत बनाए रखने के लिए अपना व्यवहार सही रखें और लोगों के साथ विनम्रता से पेश आएं। प्रेम संबंध में अति उत्साह और दिखावे से बचें। घर-गृहस्थी से जुड़े किसी बड़े फैसले को लेने से पहले जीवनसाथी से सलाह लेना उचित रहेगा।
उपायः प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को जल दें तथा पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
3 of 12
Gemini Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्यतः अनुकूल साबित होना चाहिए। सप्ताह के प्रारंभ में कामकाज के सिलसिले में की जाने वाली यात्रा शुभ और लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान नए और पुराने मित्रों से मेल-मुलाकात के योग बनेंगे। घर और बाहर आपको स्वजनों का पूरा सहयोग मिलता हुआ नजर आएगा। सप्ताह के मध्य में कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। इस दौरान आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधियों की चाल नाकाम होगी। इस दौरान परिवार संग किसी मांगलिक अथवा धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।
इस सप्ताह युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में सोचे हुए कार्यों के समय पर पूरा होने पर आपके उत्साह में वृद्धि होगी। इस दौरान पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों के लिए विशेष लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। किसी सरकारी निर्णय से भी आपको बड़ी राहत मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। पार्टनर आप पर अपना प्यार लुटाता हुआ नजर आएगा। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी और जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है।
उपायः प्रतिदिन श्वेतार्क गणपति की दूर्वा चढ़ाकर पूजा तथा गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
4 of 12
Cancer Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान स्वजनों से अपेक्षित सहयोग न मिल पाने के कारण आपके स्वभाव में चिड़चिड़ाहट बनी रहेगी। इस दौरान आय की प्राप्ति में व्यवधान आने और व्यय की अधिकता के चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। आर्थिक तंगी के चलते आप अपने सोचे हुए कार्य समय पर कर पाने में खुद को असमर्थ महसूस करेंगे।
व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह किसी भी प्रकार के जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए तथा अपने कागज संबंधी काम समय से पूरे करके रखना चाहिए अन्यथा उन्हें बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा। इस दौरान आपको किसी कार्य विशेष के लिए अचानक से लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है।
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। ऐसे में कार्यक्षेत्र में किसी की बात को तूल देने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और इस दिशा में कोई भी निर्णय भावनाओं में बहकर लेने से बचें। कठिन समय में जीवनसाथी आपका संबल बनेगा।
उपायः प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।
5 of 12
Leo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मनोकूल परिणाम प्रदान करने वाला साबित होगा। इस सप्ताह न सिर्फ आय के नये स्रोत बनेंगे बल्कि किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से प्रियजनों के साथ उपजी गलतफहमियां दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में नौकरीपेशा लोगों की विगत कुछ दिनों से चली आ रही परेशनियां दूर होंगी तो वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यात्राएं उनकी प्रगति एवं लाभ का बड़ा कारण बनेंगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी बड़ी पारिवारिक समस्या का निदान होने पर आप राहत की सांस लेंगे।
हालांकि सप्ताह के मध्य का समय रिश्ते-नाते की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल कहा जाएगा। ऐसे में इस दौरान आप स्वजनों के साथ विनम्रता से पेश आएं और छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें। इस दौरान आपकी आस-पड़ोस में किसी बात को लेकर तकरार अथवा स्वजनों के साथ मतभेद हो सकता है। हालंाकि सप्ताह के उत्तरार्ध तक चीजें पटरी पर आ जाएंगी और आप एक बार फिर अपने कार्यों में मनोकूल सफलता और स्वजनों का स्नेह और सहयोग प्राप्त करेंगे।
नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कामकाज में बदलाव को लेकर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आपसी सामंजस्य एवं प्रेम बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के संग पिकनिक पार्टी का प्रोग्राम बन सकता है।
उपायः प्रतिदिन केले के पेड़ को जल दें तथा पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।