फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Gochar 2023: मेष राशि में बुध का गोचर, सभी 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव ?

Tue, 28 Mar 2023 02:06 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 28 Mar 2023 02:06 PM IST
विज्ञापन
Budh Gochar 2023 Mercury Transit In Aries Zodiac Signs Impact On All Zodiac Signs
Budh Gochar 2023: बुध का मेष राशि में गोचर और सभी 12 राशियों पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष में राजकुमार कहे जाने वाले ग्रह बुध का गोचर 31 मार्च को मेष राशि में होगा। अपनी नीच राशि मीन से निकलकर वो मेष राशि में प्रवेश करेंगे। उनके मेष राशि में गोचर करने से सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ने वाला है। आइए जानते है कि आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव होगा ?


यह भी पढ़ें-
Budh Gochar 2023 Mercury Transit In Aries Zodiac Signs Impact On All Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर लग्न में ही होगा। बुध के इस गोचर से आपके साहस में वृद्धि होगी आपके व्यक्तित्व में निखार आने की पूरी सम्भावना है। इस समय आप अपने हास्य विनोद से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। मीडिया और बैंकिंग से जुड़े जातकों को इस समय अच्छा धन लाभ होने की उम्मीद है। अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे है तो आपको इस समय सफलता मिलेगी। आपके भाई और मित्रों से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। 
Budh Gochar 2023 Mercury Transit In Aries Zodiac Signs Impact On All Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर द्वादश भाव से होगा जिसे व्यय भाव कहा गया है। इस समय आपके खर्चे में वृद्धि होगी, वहीं यात्राओं से कोई खास लाभ नहीं होगा। इस समय आपको अपनी सेहत को लेकर भी सावधान रहना होगा। आपके शत्रु आपके खिलाफ सिर उठा सकते हैं। अपनी वाणी से आप काम बिगाड़ सकते हैं। ससुराल पक्ष से किसी भी प्रकार का कोई आर्थिक लेनदेन नहीं करना है। इस समय अपने धन को बचाकर रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Gochar 2023 Mercury Transit In Aries Zodiac Signs Impact On All Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध एकादश भाव में गोचर करेंगे जिसे लाभ का भाव माना गया है। इस भाव में बुध का गोचर व्यापारी वर्ग के लिए शुभ रहने वाला है। इस समय आपको अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलने वाला है। इस गोचर काल के दौरान आपके भाई और मित्र आपके सहायक सिद्ध होंगे। छात्रों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। मीडिया और जनसंचार से जुड़े जातक इस समय अपने काम से प्रसिद्द होंगे। 

विज्ञापन
Budh Gochar 2023 Mercury Transit In Aries Zodiac Signs Impact On All Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि - इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर दशम भाव से होगा जोकि कर्म भाव है। इस भाव में बुध के गोचर के कारण आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कार्य स्थल पर आपके काम की ना सिर्फ सराहना होगी बल्कि आपको नई जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। इस समय आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। आपकी मां की सेहत इस दौरान अच्छी रहने वाली है और आपको उनकी ओर से आर्थिक मदद मिल सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed