फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope 27 March- 02 April 2023: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह, किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Mon, 27 Mar 2023 07:18 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 27 Mar 2023 07:18 AM IST
विज्ञापन
Saptahik Rashifal 27 March 02 April 2023 Kumbh Tula Meen Weekly Horoscope for All Zodiac Sign News in Hindi
weekly horoscope: जानिए कैसा रहेगा महीने का यह आखिरी सप्ताह - फोटो : अमर उजाला

मेष 


मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले परिणाम देने वाला होगा। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज की व्यस्तता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में अचानक से अधिक काम आपके सिर पर आ सकता है। जिसे निबटाने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना होगा। इस दौरान सेहत भी कुछ नरम रह सकती है, ऐसे में अपनी दिनचर्या और खानपान सही रखें। कामकाजी महिलाओं के लिए यह समय थोड़ा ज्यादा चुनौती भरा रह सकता है। विदेश में करियर या कारोबार बनाने के लिए प्रयासरत लोगों की राह में कुछेक अड़चनें आ सकती हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी या भावना में बहकर उठाया गया कदम आपको बड़ी परेशानी में डाल सकता है। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की जरूरतों की अनदेखी न करें। 

उपाय: प्रतिदिन श्री दुर्गा जी पूजा और उनकी चालीसा का पाठ करें। 

Saptahik Rashifal 27 March 02 April 2023 Kumbh Tula Meen Weekly Horoscope for All Zodiac Sign News in Hindi
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
वृष
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी घी घना तो कभी सूखा चना जैसा लिए रहने वाला है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह कारोबार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। यदि आप लंबे से अपने करियर के लिए प्रयासरत है तो आपको अपने रोजी-रोजगार को पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि यह समय भूमि-भवन से जुड़े मामलों को लेकर थोड़ा राहत भरा रह सकता है। आपके विरोधी खुद समझौते की पहल कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में अचानक से लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा में अपने सामान और सेहत दोनों का खूब ख्याल रखें। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अपने सहयोगियों और सीनियर को मिलाकर चलने की जरूरत रहेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों परिश्रम से ही सफलता मिलने के योग बनेंगे। किसी महिला मित्र की मदद से प्रेम संबंध में उपजी गलतफहमियां दूर होंगी, लेकिन आपसी विश्वास को बहाल करने में समय लग सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें। 
Saptahik Rashifal 27 March 02 April 2023 Kumbh Tula Meen Weekly Horoscope for All Zodiac Sign News in Hindi
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में ही किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटका बड़ा काम पूरा होगा। इस दौरान सत्ता और शासन से जुड़े लोगों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। भूमि-भवन से जुड़े विवाद पूरे होंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। संतान की किसी बड़ी उपलब्धि से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सप्ताह के मध्य में आपको अपने कार्यक्षेत्र में उनसे खूब सावधान रहने की जरूरत रहेगी जो आपकी उपलब्धियों से जलते हैं। यदि आप पार्टनरशिप में कोई व्यवसाय करते हैं तो आपको धन संबंधी मामलों को क्लीयर करके आगे बढ़ना उचित होगा। किसी भी योजना में धन निवेश करते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश की दूर्वा चढ़ाकर उनकी चालीसा का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Saptahik Rashifal 27 March 02 April 2023 Kumbh Tula Meen Weekly Horoscope for All Zodiac Sign News in Hindi
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही कोई बड़ी सफलता आपकी झोली में गिर सकती है, लेकिन इसके जोश में आकर होश खोने से आपको बचना होगा। किसी भी जोखिम भरी योजना में धन निवेश करने से बचें नहीं तो भविष्य में नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। यह सप्ताह नौकरीपेशा लोगोंं के लिए गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपकी पदोन्नति या मनचाही जगह पर तबादले की कामना पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। घर-परिवार से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेते समय माता-पिता का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। यदि आप विदेश में करियर या कारोबार की सोच रहे थे तो उसमें आ रही बाधाएं दूर होंगी। सप्ताह के अंत में मित्र या परिजनों के साथ पिकनिक या पर्यटन का प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दें तो सेहत सामान्य रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन शिव की साधना में चालीसा का पाठ या फिर शिव मंत्र का रुद्राक्ष से जप करें। 

विज्ञापन
Saptahik Rashifal 27 March 02 April 2023 Kumbh Tula Meen Weekly Horoscope for All Zodiac Sign News in Hindi
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

सिंह
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध दोनों का खूब ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में ही मौसमी या किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण आपको शारीरिक और मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। सेहत के बिगड़ने का आपके कामकाज पर सीधा असर पड़ सकता है। हाथ में आए किसी बड़े अवसर के निकल जाने का कष्ट हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से भूमि-भवन से जुड़ी कोई बड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान अपने कार्यक्षेत्र में खूब सतर्क रहने की जरूरत रहेगी। आपकी एक छोटी सी भूल आपकी प्रतिष्ठा पर आंच ला सकती है। इस दौरान आपको अपने विरोधियों से भी सतर्क रहना होगा। प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं। किसी भी प्रकार का उतावलापन या फिर जरूरत से ज्यादा लव पार्टनर के निजी जीवन में दखलंदाजी आपके बने-बनाए संबंध के बिगड़ने का कारण बन सकता है। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed