फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Trigrahi Yog: शुक्र, मंगल और चंद्रमा की सिंह राशि में युति से बना त्रिग्रही योग, इन जातकों को होगा फायदा

Thu, 20 Jul 2023 12:16 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 20 Jul 2023 12:16 PM IST
सार

20 जुलाई को चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस तरह से सिंह राशि में चंद्रमा, शुक्र और मंगल की युति से त्रिग्रही योग बना है। सिंह राशि में त्रिग्रही योग बनने से कुछ राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है।

विज्ञापन
Auspicious Trigrahi Yog Combination In Leo Zodiac Sign Moon Mars with Venus
astrology 2023: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को बहुत ही शुभ ग्रह और शुभ फल देने वाला ग्रह माना जाता है।
Trigrahi Yog: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की युति का विशेष प्रभाव सभी राशियों के ऊपर रहता है। समय-समय पर ग्रहों के राशि परिवर्तन से कुछ दिनों के लिए ऐसी स्थिति बन जाती है है जब कई ग्रह एक ही राशि में मौजूद होते हैं। एक ही राशि में कई ग्रहों की युति से कई तरह के शुभ और अशुभ दोनों ही तरह के योग बनते हैं। कुछ ऐसा ही शुभ योग इन दिनों बना हुआ है। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को बहुत ही शुभ ग्रह और शुभ फल देने वाला ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह धन, सुख-सुविधा, वैभव, विलासिता और ऐशोआराम का कारक ग्रह माना जात है। ऐसे में जब शुक्र ग्रह मंगल और चंद्रमा के साथ एक ही राशि में आकर युति बनाते है तो इन तीनों ग्रहों का शुभ फल कई गुना बढ़ जाता है। गौरतलब है सिंह राशि में पहले से ही मंगल और शुक्र ग्रह गोचर कर रहे हैं और अब आज यानी 20 जुलाई को चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस तरह से सिंह राशि में चंद्रमा, शुक्र और मंगल की युति से त्रिग्रही योग बना है। सिंह राशि में त्रिग्रही योग बनने से कुछ राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है। आइए जानते हैं त्रिग्रही योग से किन राशि वालों को खुशियों के पल मिलेंगे। 
Auspicious Trigrahi Yog Combination In Leo Zodiac Sign Moon Mars with Venus
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
सिंह राशि में मौजूद शुक्र, मंगल और चंद्रमा से बना त्रिग्रही योग मेष राशि वालों के लिए विशेष लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों को त्रिग्रही योग से अचानक कार्यों में प्रगति और धन लाभ मिल सकता है। करियर में  नए-नए रास्ते खुल सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को कोई दूसरी जगहों से अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। 
Auspicious Trigrahi Yog Combination In Leo Zodiac Sign Moon Mars with Venus
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। जो लोग किसी व्यापार या धंधे में हैं उन्हें कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती हैं। पैतृक संपत्ति से आपको  लाभ मिल सकता है। जमीन-जायदाद से संबंधित मामले में आपके हाथ कोई बड़ा सौदा लग सकता है। कोर्ट कचहरी में चल रहा कोई कानूनी मामला आपके पक्ष में आ सकता है। 

Krishna Janmashtami 2023: इस साल कब है कृष्ण जन्माष्टमी? जानें सही तिथि और कान्हा की पूजा का शुभ मुहूर्त 
विज्ञापन
विज्ञापन
Auspicious Trigrahi Yog Combination In Leo Zodiac Sign Moon Mars with Venus
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि 
आपकी ही राशि में चंद्रमा, मंगल और शुक्र ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग बन रहा है। ऐसे में आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे आपके सभी अधूरे कार्य जल्द ही पूरे होंगे। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए नौकरी में प्रमोशन या फिर कोई नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। घर में किसी सदस्यों के द्वारा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed