आर्थिक राशिफल 16 फरवरी: जानें धन और व्यवसाय को लेकर कैसा रहेगा शनिवार का दिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष
आपकी महत्वाकांक्षा आज आपको कार्य में अनुकूल सफलता दिलाएगी। शत्रुपक्ष से सावधान रहना होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। कामों में सफलता मिलेगी।
वृष
अचानक से होने वाले लाभों में कमी होने से कुछ समय के लिये आप निराशावादी हो सकते हैं। इस समय मानसिकता में बदलाव की आवश्यकता रहेगी। आज जल्दी धन कमाने की अपनी प्रवृति पर अंकुश लगाएं।
मिथुन
बहुप्रतीक्षित इच्छाएं पूरी होगी। धन लाभ के समाचार मिलेंगे। कार्यो में निरंतरता का भाव बनाए रखने से स्थिति को अपने अनुकूल किया जा सकता है। इस समय ऋण लेने-देने का कार्य आप सरलता से कर पाएंगे।
कर्क
आज आप कुछ बेकार की बातों के कारण तनाव में रह सकते हैं। मानसिक कष्टों के बावजूद कारोबार में प्रगति और धन लाभ की स्थिति अच्छी रहेगी। किसी भी यात्रा को करने से पहले उससे होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में जांच जरूर कर लें।