फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

12 जनवरी राशिफल: इन राशि वालों का दिन सफलता और शोहरत से भरा रहेगा

Fri, 11 Jan 2019 06:16 PM IST
विनोद शुक्ला Content Partner: Astrosage
Content Partner: Astrosage Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 11 Jan 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
astrology 12 January 2019 rashifal daily horoscope 12th day of January month
rashifal - फोटो : अमर उजाला
शनिवार , 12 जनवरी  2019 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
astrology 12 January 2019 rashifal daily horoscope 12th day of January month
राशि
Aries
आपको अपने तल्ख़ रवैये के कारण ख़ामियाज़ा उठाना पड़ सकता है। शिष्टाचार को अपनी आदत में शामिल कर लें, क्योंकि शिष्टाचारी इंसान कुछ भी कड़वा बोलने से पहले दो बार सोचता है। लेकिन अगर ऐसा कुछ कहना बहुत ज़रूरी हो, तो बहुत विनम्र और शालीन तरीक़े से कहें। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। अपने नज़रिए को दूसरों पर न थोपें- विवाद से बचने के लिए दूसरों की बातें भी ग़ौर से सुनें। कामकाज में व्यस्तता के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ेगा। काम पर चीज़ें थोड़ी अजीब हो सकती हैं, आपको महसूस होगा कि सब कुछ आपके ख़िलाफ़ जा रहा है। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। वैवाहिक जीवन के नज़रिए से आज के दिन आपके सब्र का इम्तिहान हे। चीज़ें क़ाबू में रखने के लिए मन को शान्त रखें।
 
astrology 12 January 2019 rashifal daily horoscope 12th day of January month
राशि
Taurus
स्वार्थी इंसानों से बचने की पूरी कोशिश करें,क्योंकि वह आपको तनाव दे सकता है। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। रिश्तेदारों की वजह से कुछ तनाव पैदा हो सकता है। हालात पर क़ाबू पाने के लिए अपने ऊपर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी का कोई भी फ़ैसला आपको उनसे दूर कर सकता है, जो आपके दिल के क़रीब हैं। रोमांस को झटका लगेगा और आपके कीमती तोहफ़े भी आज जादू चलाने में विफल रहेंगे। नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। आपकी संप्रेषण अर्थात कम्यूनिकेशन की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। आप अपने जीवनसाथी को समझने में आपसे ग़लती हो सकती है,जिसकी वजह से सारा दिन उदासी में गुज़रेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
astrology 12 January 2019 rashifal daily horoscope 12th day of January month
मिथुन
Gemini
स्वतः ही अपनी चिकित्सा करना घातक सिद्ध हो सकता है, कोई भी औषधि लेने से पहले चिकित्सक की सलाह लें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। आर्थिक परेशानियों के चलते आपको आलोचना और वाद-विवाद का सामना करना पड़ सकता है,ऐसे लोगों से “न” कहने के लिए तैयार रहें, जो आपसे ज़रूरत से ज़्यादा उम्मीदें लगाए हों। दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा। प्रेम हमेशा आत्मीय होता है और यही बात आप आज अनुभव करेंगे। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें दिमाग़ शांत रखने की ज़रूरत है। परीक्षा की घबराहट को अपने उपर हावी न होने दें, आपका प्रयास सकारात्मक परिणाम ज़रूर देगा। दूसरों को यह बताने के लिए ज़्यादा उतावले न हों कि आज आप कैसा महसूस कर रहे हैं। बढ़िया खाना, रोमानी पल और जीवनसाथी का साथ यही ख़ास है आज।
 
विज्ञापन
astrology 12 January 2019 rashifal daily horoscope 12th day of January month
राशि
Cancer
आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरा दिन नहीं है और आप छोटी-छोटी बातों पर झुंझलाएंगे। ख़र्चो में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। आपको चिंतामुक्त होकर अपने क़रीबी दोस्तों और परिवार के बीच ख़ुशी के लम्हे तलाशने की ज़रूरत है। ज़िंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है, जो प्यार और रोमांस को नई दिशा देगा। किसी साझेदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें, क्योंकि मुमकिन है कि भागीदार आपका दिमाग फ़ायदा उठाने की कोशिश करें। नए विचारों और आइडिया को जाँचने का बेहतरीन वक़्त आ गया हैं, अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed