फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ardh Kendra Yog 2025: 25 अप्रैल से वृषभ समेत इन दो राशि वालों का शुरू हो सकता है अच्छा समय

Wed, 23 Apr 2025 12:08 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 23 Apr 2025 12:08 PM IST
सार

Ardh Kendra Yog 2025:  25 अप्रैल 2025 को सुबह 9: 55 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य और गुरु एक-दूसरे से 45 डिग्री पर होंगे। दोनों ग्रहों की इस स्थिति से अर्धकेंद्र राजयोग बनेगा, जो इन तीन राशि वालों के लिए कल्याणकारी साबित होगा।

विज्ञापन
Ardh Kendra Yog 2025 date and time know Ardh Kendra Yog lucky rashifal in hindi
Ardh Kendra Yog 2025 - फोटो : amar ujala

Ardh Kendra Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा और आत्मा, मान-सम्मान व नेतृत्व क्षमता का कारक ग्रह माना जाता है। यदि कुंडली में सूर्य मजबूत हो, तो जातक को करियर में सफलता व नौकरी में पद-प्रतिष्ठा बढ़ती हैं। वहीं गुरु के प्रभाव से व्यक्ति को ऐश्वर्य की प्राप्ति होती हैं।



ज्योतिष के अनुसार इन दोनों ग्रहों के प्रभाव से व्यक्ति को धन-संपत्ति व ज्ञान-बुद्धि की प्राप्ति होती हैं। इतना ही नहीं इन दोनों के गोचर और युति निर्माण से 12 राशियों पर भी व्यापक प्रभाव देखने को मिलता है। ऐसे में सूर्य-गुरु दोनों ग्रह फिर एक शक्तिशाली योग बना रहे हैं, जो कुछ राशि के लोगों के लिए शुभ साबित होगा। 25 अप्रैल 2025 को सुबह 9: 55 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य और गुरु एक-दूसरे से 45 डिग्री पर होंगे। दोनों ग्रहों की इस स्थिति से अर्धकेंद्र राजयोग बनेगा, जो इन तीन राशि वालों के लिए कल्याणकारी साबित होगा। आइए इनके नाम जानते हैं...

Ardh Kendra Yog 2025 date and time know Ardh Kendra Yog lucky rashifal in hindi
वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी संग तालमेल अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में भी सुख का संचार होगा। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
ज्योतिषियों के मुताबिक अर्धकेंद्र राजयोग आपके लिए आर्थिक रूप से लाभकारी हो सकता है। आय के नए-नए साधन प्राप्त होंगे। आपको जमीन-जायदाद के मामले में भी राहत मिलेगी। शुभ सूचनाएं मिल सकती है। धन लाभ में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी संग तालमेल अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में भी सुख का संचार होगा। इस दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के संकेत हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। 

Ardh Kendra Yog 2025 date and time know Ardh Kendra Yog lucky rashifal in hindi
लंबे समय तक जो काम अटके हुए थे वह अब पूरे होंगे। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
अर्धकेंद्र राजयोग से नौकरी कर रहे लोगों के प्रमोशन के योग बन सकते हैं। ऑनलाइन कार्य कर रहे लोगों के वेतन में वृद्धि होगी। व्यवसाय में साझेदारी लाभकारी सिद्ध हो सकती है। लंबे समय तक जो काम अटके हुए थे वह अब पूरे होंगे। इस योग के प्रभाव से आपको यह समय वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के लिए साबित होगा। दांपत्य जीवन में सौहार्द और सुख बढ़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ardh Kendra Yog 2025 date and time know Ardh Kendra Yog lucky rashifal in hindi
आप अपने जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगे। - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
यह समय आपके प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। इन जातकों को जीवन में सफलता, सुख और समृद्धि के रास्ते मिलेंगे। अपने बिजनेस पार्टनर संग बेहतर रिश्ता रह सकता है। पहले के मुकाबले आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आप अपने जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगे। 
 



Dhan Yog in Kundli: क्या आपकी कुंडली में भी है धन योग? जानें कैसे होता है इसका निर्माण

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed