फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

May Lucky Zodiac Signs 2025: मई माह इन तीन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ, नौकरी के मिलेंगे नए अवसर

Wed, 23 Apr 2025 12:03 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 23 Apr 2025 12:03 PM IST
सार

May Lucky Zodiac Signs 2025: 15 मई 2025 को देर रात 12 बजकर 11 मिनट पर सूर्य मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में कुछ राशि वालों पर इस पूरे माह ग्रहों की विशेष कृपा बरसेगी।

विज्ञापन
May Lucky Zodiac Signs 2025 know mesh singh kark may rashifal in hindi
May Lucky Zodiac Signs 2025 - फोटो : freepik

May Lucky Zodiac Signs 2025: जल्द मई की शुरुआत होने वाली है, जो साल 2025 का पांचवा महीना है। धार्मिक के साथ-साथ मई ज्योतिष दृष्टि से भी बेहद खास है। इस महीने गुरु, वृषभ राशि से निकलकर मिथुन में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा बुध और शुक्र ग्रह की चाल में भी बदलाव होगा। वहीं 15 मई 2025 को देर रात 12 बजकर 11 मिनट पर सूर्य मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में कुछ राशि वालों पर इस पूरे माह ग्रहों की विशेष कृपा बरसेगी, इन जातकों को करियर-नौकरी में मनचाहे परिणाम मिल सकते है। आइए इनके नाम जानते हैं...

Trending Videos
May Lucky Zodiac Signs 2025 know mesh singh kark may rashifal in hindi
मई महीना मेष राशि वालों के लिए बेहद खास है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मई महीना मेष राशि वालों के लिए बेहद खास है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। आर्थिक क्षेत्र में तरक्की होगी। इस माह जीवनसाथी से किसी उपहार की प्राप्ति संभव है। वहीं जो लोग किसी कारोबार में हैं उन्हे कोई नया आर्डर मिल सकता है। प्रेम जीवन में भी आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान निवेश, संपत्ति क्रय या व्यापार विस्तार के लिए यह एक उत्तम काल सिद्ध हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

May Lucky Zodiac Signs 2025 know mesh singh kark may rashifal in hindi
छात्रों को उच्च शिक्षा या विदेश से जुड़ी संभावनाएं प्राप्त हो सकती हैं। इस माह आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि के लिए मई माह कई नए अवसर लेकर आने वाला है। आपकी नौकरी में बदलाव की इच्छा पूरी होगी। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री होगी। मार्केटिंग के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के वेतन में वृद्धि होगी। आपके करियर और बिजनेस में लाभ के अवसर बन रहे हैं। करियर में तरक्की के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई नई योजना बनाने पर उसमें अच्छी कामयाबी हासिल होगी। यह समय आत्म-प्रेरणा और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। वही छात्रों को उच्च शिक्षा या विदेश से जुड़ी संभावनाएं प्राप्त हो सकती हैं। इस माह आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
May Lucky Zodiac Signs 2025 know mesh singh kark may rashifal in hindi
आत्मविश्वास के साथ लिए गए निर्णय आपके लिए सौभाग्यदायक सिद्ध हो सकते हैं। कोई प्रेम प्रस्ताव आ सकता है। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि वालों को धन प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। सभी कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी। आपकी पूर्व में की गई मेहनत इस माह के दौरान रंग लाएगी। व्यापारियों को बेहतरीन डील्स मिलेंगी। जो जातक सरकारी नौकरी या पदोन्नति की प्रतीक्षा में हैं, उन्हें सफलता मिलने की संभावना प्रबल है। आत्मविश्वास के साथ लिए गए निर्णय आपके लिए सौभाग्यदायक सिद्ध हो सकते हैं। कोई प्रेम प्रस्ताव आ सकता है।
Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत के दिन करें इन चीजों से शिवलिंग का अभिषेक, मिलेगी हर कार्य में सफलता
Akshaya Tritiya 2025 : अक्षय तृतीया के दिन घर के इन जगहों पर जरूर जलाएं दीया, मां लक्ष्मी बरसाएंगी की कृपा
Chanakya Niti: ये 5 लोग कभी नहीं होते भरोसे के लायक, हमेशा देंगे धोखा



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed