फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amavasya Yog: 24 जून को सूर्य-चंद्रमा की युति से बन रहा अमावस्या योग, इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

Mon, 23 Jun 2025 04:54 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 23 Jun 2025 04:54 PM IST
सार

Amavasya Yog Ka Rashiyon Par Prabhav: 24 जून की रात सूर्य-चंद्रमा की युति से मिथुन में अमावस्या योग बनेगा, जो कुछ राशियों के लिए अशुभ फल दे सकता है। इस योग के प्रभाव से मानसिक तनाव, आर्थिक हानि और निर्णयों में भ्रम की स्थिति बन सकती है।

विज्ञापन
Amavasya Yog on June 24 surya chandrama yuti may bring hard luck for these three zodiac signs
कुंडली में सूर्य और चंद्रमा एक ही राशि में स्थित होते हैं, तब अमावस्या योग का निर्माण होता है - फोटो : adobe stock

Surya Chandrma Ka Amavasya Yog: जब कुंडली में सूर्य और चंद्रमा एक ही राशि में स्थित होते हैं, तब अमावस्या योग का निर्माण होता है। यह योग वैदिक ज्योतिष में अधिक शुभ नहीं माना गया है क्योंकि इसमें चंद्रमा की शक्ति क्षीण हो जाती है, जिससे मन और भावनाएं प्रभावित होती हैं। 24 जून 2025 को चंद्रमा वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से मौजूद सूर्य से उनकी युति बनेगी। इस युति के कारण अमावस्या योग बन रहा है, जो कुछ राशियों के लिए मानसिक अस्थिरता, भावनात्मक उतार-चढ़ाव और ऊर्जा की कमी ला सकता है।


Gajkesari Rajyog: मिथुन राशि में बन रहा गजकेसरी राजयोग, इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ और तरक्की
यह योग 26 जून की देर रात तक प्रभावी रहेगा और इस दौरान कुछ राशियों को विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है। अमावस्या योग के प्रभाव से न केवल मानसिक तनाव बढ़ सकता है, बल्कि आर्थिक निर्णयों में असफलता, धन की हानि या अप्रत्याशित खर्चों का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे समय में धैर्य, संयम और सोच-समझकर किए गए कार्य ही राहत दे सकते हैं। आइए जानते हैं कि अमावस्या योग किन राशियों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।
Samsaptak Rajyog: 30 वर्षों में पहली बार बन रहा है शनि का विशेष राजयोग, इन राशियों की बदल जाएगी तकदीर

Amavasya Yog on June 24 surya chandrama yuti may bring hard luck for these three zodiac signs
नौकरी या करियर की तलाश में लगे लोगों को अभी थोड़ी और मेहनत और धैर्य की जरूरत होगी। - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह अमावस्या योग उनकी कुंडली के चतुर्थ भाव यानी सुख भाव में बन रहा है। इसका असर पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है। घर में तनावपूर्ण माहौल बन सकता है और माता के स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। इस दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और किसी पर भी अंधा भरोसा करने से बचें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरी या करियर की तलाश में लगे लोगों को अभी थोड़ी और मेहनत और धैर्य की जरूरत होगी।

Amavasya Yog on June 24 surya chandrama yuti may bring hard luck for these three zodiac signs
माता-पिता के बीच मतभेद या घर का वातावरण भी चिंता का कारण बन सकता है - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए अमावस्या योग बारहवें भाव में बन रहा है, जिसे ज्योतिष में हानि और व्यय भाव कहा जाता है। इस योग के प्रभाव से मानसिक तनाव और चिंता में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता के बीच मतभेद या घर का वातावरण भी चिंता का कारण बन सकता है। इस दौरान नकारात्मक विचार आपको घेर सकते हैं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं, इसलिए स्वयं पर ध्यान दें और मानसिक रूप से मजबूत बने रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amavasya Yog on June 24 surya chandrama yuti may bring hard luck for these three zodiac signs
कुछ अप्रत्याशित घटनाएं सामने आ सकती हैं - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए अमावस्या योग अष्टम भाव में बन रहा है, जो जीवन में अचानक होने वाले उतार-चढ़ाव और रहस्यमय घटनाओं का सूचक होता है। इस दौरान कुछ अप्रत्याशित घटनाएं सामने आ सकती हैं या पुराने गलत फैसलों का परिणाम देखने को मिल सकता है। यात्राओं में विशेष सावधानी रखें , कोई कीमती वस्तु खो सकती है या चोरी हो सकती है। ऐसे लोगों से भी सतर्क रहें जो सामने मीठा बोलते हैं लेकिन पीठ पीछे आपके खिलाफ काम कर सकते हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed