Astrology: अगस्त में इन चार ग्रहों की चाल में होगा बदलाव, इन राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17 अगस्त को सूर्य का राशि सिंह में प्रवेश
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य अभी कर्क राशि की यात्रा में हैं। कर्क राशि जल तत्व की राशि है जबकि सूर्य अग्नि तत्व की राशि है। 16 अगस्त को मलमास खत्म होगा और 17 अगस्त को सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश होगा। सूर्य के राशि परिवर्तन से मौसम और जातकों के स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिलेगा। सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश से अच्छी बारिश के होने के योग बन रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सूर्य और शनि में शत्रुता का भाव होता है वे आमने-सामने होने की वजह से अशुभ योग बना रहे है। सूर्य-शनि की वजह से देश में विरोध और विवाद की आशंका बनी रहेगी।
August Horoscope 2023: आपके लिए अगस्त का महीना कैसा रहेगा, पढ़ें सभी 12 राशियों का मासिक राशिफल
साहसी और पराक्रमी ग्रह मंगल 18 अगस्त को कन्या राशि में होंगे। जिसकी वजह से देश में सत्ता के संघर्ष में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं इस दौरान बुध की चाल में बदलाव बाजार की चाल को प्रभावित कर सकता है।
शुक्र 07 अगस्त को कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन से आरोग्यता में वृद्धि के संकेत हैं। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
अगस्त माह में चार प्रमुख ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशि के जातकों पर प्रभाव अवश्य ही पड़ेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार मेष, मिथुन, तुला, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए यह महीना बहुत ही अच्छा और शानदार तरीके से बीतेगा। वहीं अन्य राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना मिलाजुला रहेगा।