रविवार, 2 जून 2019 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
मेष
आज आपको चल रहे काम में कठिनाइयों और बाधाओं का सामना करना पड़ेगा जो आपको काफी परेशान करेगा। विपरीत स्थितियों से निपटने के लिए आपको अपनी सोच बदलनी होगी और एक नई रणनीति बनानी होगी। शांत रहें क्योंकि आपको जल्द ही इन समस्याओं का हल मिल जाएगा। कुछ वित्तीय बाधाओं को भी महसूस किया जा सकता है और इस समय के लिए नए निवेश को टालना बेहतर होगा। यह सब आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है और आप थोड़ा तनाव में आ सकते हैं। जीवनसाथी या परिवार के किसी बड़े की सलाह मददगार साबित होगी।
वृष
यह एक उत्कृष्ट दिन है। आप व्यावसायिक संदर्भ में कुछ हासिल करेंगे जो आपके सम्मान में इजाफा करेगा। स्थान परिवर्तन के साथ पदोन्नति के प्रबल संकेत हैं। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वालों, नौकरी के लिए प्रतियोगिता या उच्च अध्ययन में प्रवेश के लिए प्रयासरत जातकों को सफलता मिलेगी। आप में से कुछ नवीन साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण उत्सव जैसा शानदार होगा।
मिथुन
परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र सफलता प्राप्त करेंगे। अगर कोर्ट में कोई संपत्ति संबंधी मामला है तो वह आपके पक्ष में जाएगा। करियर में वांछित परिणाम आपको आत्मविश्वास की एक नई भावना से भर देंगे। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। कार्य से संबंधित छोटी यात्रा सार्थक होगी। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वे शादी करने का फैसला ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा। आप संतुष्ट और खुश रहेंगे।
कर्क
आज आपकी रचनात्मकता चरम पर रहेगी। जो जातक कला, लेखन जैसे रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं। वह लोकप्रियता प्राप्त कर सकतें हैं। साहित्य, संगीत, टीवी, सिनेमा, फैशन आदि जुड़े जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। व्यापारियों के लिए कुछ प्रतिष्ठित सौदे हो सकते हैं। आप में से कुछ महत्वपूर्ण कैरियर संबंधी निर्णय ले सकते है, जो आपको नई उपलब्धियों की ओर ले जाएगा। वित्तीय रूप से यह एक अच्छा दिन है। आप कार्यालय और घर के नवीकरण पर भी खर्च करेंगे। घर में माहौल आनंदमय रहेगा और आप परिवार के साथ कुछ मनोरंजक गतिविधि का आनंद लेंगे।