16 जुलाई राशिफल: चंद्र ग्रहण के साये में कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए मंगलवार का दिन
मेष- आज व्यापारिक एवं व्यावसायिक संदर्भ में आशातीत सफलता प्राप्ति संभव है। आपकी आमदनी में इजाफ़ा हो सकता है। कहीं से अचानक धन लाभ या उपहार मिल सकता है। व्यय पर नियंत्रण रखना होगा। परिस्थितियां आपके पक्ष में होगीं। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी अथवा प्रेम पात्र पर क्रोध करना उचित नहीं रहेगा। पारिवारिक संदर्भ में किसी बुजुर्ग को स्वास्थ्य सम्बन्धी आकस्मिक परेशानी हो सकती है।
क्या है धन, प्यार, नौकरी, मकान, शादी अथवा व्यापार से जुड़ी समस्याओं का समाधान, जानिये हमारे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 99 रुपये में। (विज्ञापन)
वृष - व्यावसायिक संदर्भ में नए उद्यम की शुरुआत हो सकती है या एक नए सौदे को अंतिम रूप दिया जा सकता है। भविष्य में यह अत्यधिक लाभ अर्जित कर सकता है। व्यावसायिक और सामाजिक दायरे में सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करने के लिए दिन अनुकूल है। आपको योग्य लोगों के साथ संबंध स्थापित कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन आरामदायक और शांतिपूर्ण रहेगा। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे और आपकी संतुष्टि में वृद्धि करेंगे। आप और आपके परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य शुभ रहेगा। कोई बड़ी चिंता नहीं है।
क्या है धन, प्यार, नौकरी, मकान, शादी अथवा व्यापार से जुड़ी समस्याओं का समाधान, जानिये हमारे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 99 रुपये में। (विज्ञापन)
मिथुन -कार्यस्थल पर आपके पास अपनी योग्यता साबित करने के बेहतर अवसर होंगे, जो आपको सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। आपके वरिष्ठों का व्यवहार आपके प्रति नरम रहेगा। आपका पारिवारिक-जीवन सुखी और शांतिपूर्ण रहेगा। आपका जीवनसाथी और बच्चे बहुत प्यार और देखभाल करेंगे। सामाजिक रूप से भी आप बहुत लोकप्रियता हासिल करेंगे। वित्तीय मामलों में सुधार और निरंतर प्रगति की प्रबल संभावना है। किसी दूर स्थान की लंबी यात्रा हो सकती है, जो आप के लिए बहुत फलदायी रहेगी।
क्या है धन, प्यार, नौकरी, मकान, शादी अथवा व्यापार से जुड़ी समस्याओं का समाधान, जानिये हमारे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 99 रुपये में। (विज्ञापन)
कर्क -धन हानि के कारण परिवारिक सदस्यों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। इसलिए आपको हर संभव सतर्कता एव सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र पर सोचविचार कर निर्णय लें। दूसरों पर अत्याधिक भरोसा आपको परेशानी में डाल सकता है। आपके कुछ रिश्तेदार अचानक से बदल जाएंगे और कुछेक समस्याएं पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं। आप गर्दन अथवा गले को प्रभावित करने वाली कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं। आपके परिवार के कुछ सदस्यों (विशेषकर पिता) का स्वास्थ्य आपके लिए गंभीर चिंता का कारण हो सकता है।
क्या है धन, प्यार, नौकरी, मकान, शादी अथवा व्यापार से जुड़ी समस्याओं का समाधान, जानिये हमारे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से मात्र 99 रुपये में। (विज्ञापन)