Rashifal 6 March: शुक्रवार, 6 मार्च 2026 का दिन ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के आधार पर बहुत ही शुभ रहेगा। कई तरह के विशेष योग बनने पर कई राशि वालों के जीवन में सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। आर्थिक आजादी का दिन होगा। आय में अतिरिक्त लाभ के मौके मिलेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए 6 मार्च का राशिफल।
2 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन आपको यह एहसास कराने आया है कि रिश्ते कभी बेकार नहीं जाते। कोई पुराना मित्र, जिससे लंबे समय से संपर्क नहीं था, अचानक आपके जीवन में सफलता का कारण बन सकता है। कामों में गति आएगी और रुके हुए प्रयास रंग लाने लगेंगे। लेकिन ध्यान रखिए, लेन-देन में भावनाओं से नहीं, समझदारी से काम लें। व्यापार में नई दिशा दिखाई देगी और यदि आप साझेदारी में काम कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। आप किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके मिलने की संभावना भी बन रही है। दिन के अंत में किसी धार्मिक या आध्यात्मिक आयोजन में शामिल होकर मन को गहरी शांति मिलेगी।
3 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा, परंतु आपको सजग रहना होगा। आपके आसपास कुछ ऐसे लोग हो सकते हैं जो सामने से मित्रता दिखाएं, पर भीतर से विरोध रखें। इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाइए। छोटे-छोटे लाभ के अवसर भी आपके लिए बड़ी उपलब्धि का आधार बन सकते हैं, बस उन्हें पहचानने की जरूरत है। किसी पुराने निर्णय को लेकर मन में हल्की खिन्नता आ सकती है, लेकिन यही अनुभव आपको और परिपक्व बनाएगा। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या लंबे समय से चल रही है, तो उसे अनदेखा न करें। धैर्य और संयम आज आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होंगे।
4 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज आपके जीवन में रिश्तों की मिठास घुलने वाली है। यदि वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर दूरी या कड़वाहट थी, तो वह आज समाप्त हो सकती है। आपसी समझ और प्रेम का भाव मजबूत होगा। प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। जो विद्यार्थी विदेश में शिक्षा का सपना देख रहे हैं, उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। संतान पक्ष से भी गर्व महसूस करने का अवसर मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आज आपके लिए चमत्कार की तरह काम करेगा और कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है।
5 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए नई संभावनाओं का संकेत दे रहा है। जो लोग रोजगार को लेकर चिंतित थे, उन्हें कोई अच्छी नौकरी का अवसर मिल सकता है। आपकी वाणी की मधुरता लोगों को प्रभावित करेगी और समाज या राजनीति में आपकी पहचान मजबूत हो सकती है। हालांकि आप दिल से सबका भला चाहेंगे, लेकिन कुछ लोग आपकी सरलता को कमजोरी समझ सकते हैं। फिर भी आप अपने स्वभाव में बदलाव न करें, क्योंकि यही आपकी असली ताकत है। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होने से मन में अपार खुशी रहेगी।