फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 5 Feb : इन 3 राशि वालों के लिए खुशनुमा रहेगा दिन, व्यापार में मिलेंगे अच्छे परिणाम

Thu, 05 Feb 2026 07:39 AM IST
मेघा कुमारी आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 05 Feb 2026 07:39 AM IST
सार

5  February Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 5 फरवरी 2026 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 5 February 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
Rashifal 5 February 2026 - फोटो : अमर उजाला

Aaj Ka Rashifal 05 February 2026: आज गुरुवार, 5 फरवरी का दिन है। आज के के दिन मेष राशि वालों को सफलता मिलेगी। वृषभ राशि वालों के रुके काम होंगे पूरे। मिथुन राशि वालों के लिए किसी तरह के नए काम की शुरुआत हो सकती है। कन्या राशि वालों आज के दिन शत्रुओं से सावधान रहना होगा। मकर राशि वालों को किसी को उधार धन देन से बचना होगा और मीन राशि वालों के लक्ष्य होंगे पूरे।  ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं आज का राशिफल।



 

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 5 February 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
Rashifal - फोटो : Amar Ujala

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ अधिक भागदौड़ भरा रह सकता है। आप अपने मुख्य कामों के साथ-साथ इधर-उधर के कार्यों में भी उलझे रहेंगे। ऐसे में जरूरी है कि, आप अपने समय और ऊर्जा का सही प्रबंधन करें। किसी सरकारी काम को लेकर आज बिल्कुल भी ढील न बरतें, नहीं तो आगे चलकर परेशानी बढ़ सकती है। नौकरी से जुड़े मामलों में आप किसी भरोसेमंद मित्र से सलाह-मशविरा कर सकते हैं, जो आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगा। परिवार के बीच आपकी दी गई सलाह सबके काम आएगी और आपको सम्मान भी मिलेगा। छोटे बच्चों के साथ हंसी-मजाक और मौज-मस्ती में समय बिताने से आपका मन हल्का होगा और मानसिक तनाव भी काफी हद तक कम हो जाएगा।

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 5 February 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
Rashifal - फोटो : Amar Ujala

वृषभ राशि
आज आपके चारों ओर का माहौल सकारात्मक और खुशनुमा बना रहेगा। लगातार कोई न कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। ध्यान रखें कि बेवजह किसी विवाद या झगड़े में न उलझें, अन्यथा मामला कानूनी स्तर तक भी पहुंच सकता है। परिवार में यदि कुछ समय से खटपट चल रही थी, तो आज वह दूर होती दिखेगी और आपसी एकजुटता फिर से मजबूत होगी। रक्त संबंधों में मधुरता आएगी और रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा। आज आपको यह भी समझना होगा कि अपने कामों के लिए दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय खुद पर भरोसा करना ज्यादा लाभदायक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 5 February 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
Rashifal - फोटो : Amar Ujala

मिथुन राशि
आज का दिन नए घर, मकान या संपत्ति की खरीदारी के लिए बेहद शुभ संकेत दे रहा है। आपकी मेहनत और लगन आपको एक अच्छे मुकाम तक पहुंचाने में सफल होगी। यदि किसी काम को लेकर आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिससे उनका मान-सम्मान बढ़ेगा। माता जी से किसी बात को लेकर हल्की-फुल्की नोकझोंक हो सकती है, इसलिए वाणी में संयम रखें। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आज आपसे मेल-मिलाप के लिए आ सकता है, जिससे संबंधों में मधुरता आएगी।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 5 February 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
Rashifal - फोटो : Amar Ujala

कर्क राशि
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपको अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या या द्वेष की भावना नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि यह आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकती है। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके मिलने की भी पूरी संभावना है। सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का आज आपको पूरा लाभ मिल सकता है। व्यवसाय से जुड़े किसी मामले में विवाद से दूर रहना ही समझदारी होगी। संतान शिक्षा के उद्देश्य से कहीं बाहर जाने की योजना बना सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed