Aaj Ka Rashifal 31 March: 31 मार्च को चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होगा, फिर इसके बाद कन्या राशि में गोचर करेंगे। माह का आखिरी दिन होने के कारण कई राशि वालों को शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। इस दिन कई तरह की गतिविधियों में इजाफा होगा। आय में बढ़ोतरी हो सकती है। लेन-देन के मामलों में आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा। नौकरीपेशा के लिए दिन अच्छा साबित नहीं हो सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए दिन कैसा रहेगा। जानते है 31 मार्च का राशिफल।
Mangal Uday: मई माह में मंगल होंगे उदय, इन राशियों को मिलेगा लाभ
2 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है, जिससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। हालांकि किसी बात को लेकर आप अपनी माताजी से थोड़ा नाराज हो सकते हैं, लेकिन समय रहते बात को संभाल लेना ही समझदारी होगी। आज आप अपनी संतान को अच्छे संस्कार और परंपराओं का महत्व समझाने की कोशिश करेंगे। जीवन में आगे बढ़ने के लिए आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सीख लेना होगा। परिवार के बड़े सदस्यों की सेवा करने का अवसर मिलेगा और उनके मन की उलझनों को समझने का भी मौका मिल सकता है।
3 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज का दिन व्यापार और कामकाज के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। किसी महत्वपूर्ण चर्चा या मीटिंग में आपकी मौजूदगी महत्वपूर्ण रहेगी, इसलिए अपनी बात पूरे आत्मविश्वास के साथ रखें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा संवेदनशील हो सकता है और साथी से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। फिर भी वरिष्ठ सदस्यों और मित्रों का सहयोग आपको मिलता रहेगा। यदि कोई मित्र आपसे मदद मांगता है, तो उसे निराश न करें। स्वास्थ्य की बात करें तो पैरों से जुड़ी कोई छोटी समस्या परेशान कर सकती है।
4 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। भगवान की भक्ति और आध्यात्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा, लेकिन परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब होने से भागदौड़ बढ़ सकती है। अनजान लोगों से थोड़ा सावधान रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है और निवेश को लेकर भी आप योजना बना सकते हैं। आप दिल से दूसरों का भला चाहते हैं, लेकिन कुछ लोग आपकी भावना को गलत समझ सकते हैं।
5 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज आपको अनावश्यक विवादों से दूर रहना होगा। जो भी काम करें, पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ करें। कार्यक्षेत्र में यदि किसी छोटे की गलती हो जाए तो उसे बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना ही बेहतर रहेगा। कुछ समय से जो बेवजह की चिंता आपके मन में चल रही थी, वह भी अब कम हो सकती है। हालांकि कोई कानूनी मामला थोड़ा तनाव दे सकता है, इसलिए किसी अनुभवी वकील से सलाह लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा।