फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 22 January: इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ और आय में होगी वृद्धि

Thu, 22 Jan 2026 07:01 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 22 Jan 2026 07:01 AM IST
सार

22 January Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 22 जनवरी 2026 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 22 January 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Aaj Ka Rashifal 22 January 2026: आज 22 जनवरी, गुरुवार का दिन है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर शनिदेव के स्वामित्व वाली राशि कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में होगा। आज के दिन चंद्रमा के गोचर के कारण दुरुधरा योग बनेगा। आज के दिन गुरु और चंद्रमा के बीच नवम पंचम योग, सूर्य-बुध के बीच बुधादित्य योग का संयोग बना है। ऐसे में कुछ राशि वालों के ऊपर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल।



राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 
 

अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 22 January 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही 
राशि स्वामी: मंगल 
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए पुराने कर्जों से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा और आप बेफिजूल के खर्चों में ज्यादा बढ़ेंगे, जिससे आप अपनी आर्थिक स्थिति को कमजोर करेंगे, लेकिन शेयर मार्केट में आपको अच्छा मुनाफा होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर आपको भागदौड़ अधिक रहेगी। आपका काम पर फोकस भी थोड़ा कम रहेगा, लेकिन फिर भी आप किसी अजनबी की बातों पर भरोसा ना करें। आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा।

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 22 January 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र 
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। कोई सरकारी काम यदि आपका लंबे समय से पेंडिंग था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आज आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा और आप अपने घर की रंगाई-पुताई की योजना भी बना सकते हैं। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 22 January 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा, नहीं तो बेवजह के लड़ाई-झगड़े बढ़ेंगे और आप अपने पिताजी के साथ किसी बिजनेस डील को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने रहन सहन के स्तर में सुधार लाने की कोशिश करनी होगी। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। यदि आपने किसी परीक्षा को दिया था, उसके परिणाम आ सकते हैं, जो आपके लिए बेहतर रहेंगे।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 22 January 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको यदि किसी काम को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आपकी मौज मस्ती की आदत के कारण आपकी टेंशन बढ़ेंगी। आपको किसी विरोधी की कोई बात बुरी लग सकती हैं और वह कार्यक्षेत्र में आपके खिलाफ काई रचने की कोशिश करेंगे। आपको किसी पारिवारिक मामले को घर से बाहर नहीं लेकर जाना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed