Rashifal 17 March: आज
17 मार्च,मंगलवार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर शनि के स्वामित्व वाली राशि कुंभ में होगा, इसके अलावा कई तरह के शुभ योगों का भी निर्माण होगा। इस दौरान कई राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा तो कुछ के अधूरे काम पूरे होंगे। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नई नौकरी के बेहतरीन अवसर मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए दिन कैसा बीतेगा।
2 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन आपको उन्नति की राह पर आगे बढ़ाने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी, लेकिन किसी सहयोगी की कोई बात आपको थोड़ी खटक सकती है। यदि आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो आज उसके पूरे होने के संकेत मिल रहे हैं। जमीन-जायदाद या संपत्ति से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। दूसरों की बातों में आकर अपना मन विचलित न करें, बल्कि अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें। सेहत के मामले में थोड़ी सतर्कता बरतना बेहतर रहेगा।
3 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए बेहद खुशनुमा रहने वाला है। आप किसी भी काम में जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेंगे, जिससे आपको सही परिणाम मिलेंगे। आपकी ऊर्जा और उत्साह आज भरपूर रहेगा, जिससे आप अपने कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य को लेकर जो चिंता थी, वह धीरे-धीरे कम होती नजर आएगी। व्यापार से जुड़े किसी काम के लिए आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलने के संकेत हैं।
4 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज आपको किसी भी काम में लापरवाही से बचना होगा। यदि पिताजी से किसी बात को लेकर मतभेद था, तो वह बातचीत के जरिए सुलझ सकता है। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें, क्योंकि चोट लगने की आशंका हो सकती है। कार्यस्थल पर अपने बॉस की बातों को नजरअंदाज करना आपके लिए ठीक नहीं होगा, वरना आपके प्रमोशन पर भी असर पड़ सकता है।
5 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों और मौज-मस्ती से भरा रहेगा। आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे मन की उलझनें भी दूर होंगी। बच्चों के साथ समय बिताकर आपको काफी सुकून और आनंद मिलेगा। जीवनसाथी को नौकरी में प्रमोशन या कोई अच्छी उपलब्धि मिलने से घर का माहौल और भी खुशहाल रहेगा। काम में मेहनत तो ज्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम थोड़े देर से मिल सकते हैं।