Aaj Ka Rashifal 16 March: 16 मार्च, सोमवार को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर मकर राशि में है फिर इसके बाद कुंभ राशि में होगा साथ ही कई तरह के शुभ योगों का निर्माण भी होगा। जिससे कुछ राशि वालों को दिन में अच्छा लाभ होता हुआ दिखाई देगा। आय में इजाफा होगा और धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए दिन कैसा बीतेगा।
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के चारों ओर आज का वातावरण काफी खुशनुमा रहेगा और कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका आत्मविश्वास और मजबूत होगा। संतान की पढ़ाई से जुड़ी जो परेशानियां कुछ समय से चल रही थीं, उन्हें आप बातचीत और समझदारी से सुलझाने की कोशिश करेंगे। हालांकि अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहना जरूरी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस के साथ संबंध सामान्य से बेहतर रहेंगे, बस आपको अपनी अहंकार की भावना को बीच में आने से रोकना होगा, तभी सब कुछ सुचारु रूप से चलता रहेगा।
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद अनुभव देने वाला रहेगा। जो लोग रोजगार को लेकर परेशान चल रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। हालांकि धन कमाने के लिए गलत रास्ते अपनाने से बचना होगा और हर काम पूरी समझदारी से करना होगा। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करके धन उधार देना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से थोड़ी नोकझोंक होने की संभावना भी बन सकती है, लेकिन दिन का अधिकांश समय आराम और अच्छे भोजन का आनंद लेने में बीत सकता है।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को आज आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। पैसों से जुड़े किसी भी निर्णय को सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा और यदि धन उधार लेने की नौबत आए तो भी बहुत सोच-विचार के बाद ही कदम उठाएं। कहीं आने-जाने या घूमने के दौरान आपको कोई ऐसी जानकारी मिल सकती है जो भविष्य में आपके लिए उपयोगी साबित होगी। उच्च अधिकारियों की कृपा भी आपके ऊपर बनी रह सकती है। किसी पुरानी गलती को याद करके आपको पछतावा हो सकता है, लेकिन वही अनुभव आपको आगे के लिए सावधान भी करेगा। व्यापार में साझेदारी करने से पहले भी पूरी जांच-पड़ताल करना जरूरी रहेगा।
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी को नई नौकरी या बेहतर अवसर मिलने की संभावना भी बन सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में जो रुकावटें आ रही थीं, वे किसी मित्र की मदद से दूर हो सकती हैं। हालांकि आपको अपने आसपास के लोगों को पहचानने की जरूरत होगी, क्योंकि हर मुस्कुराने वाला व्यक्ति सच्चा मित्र नहीं होता। अपनी जरूरतों और सुविधाओं को पूरा करने के लिए आप अच्छा खासा खर्च भी कर सकते हैं।