फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 30 March: मेष, मिथुन और मीन राशि वालों को मिल सकती है कोई खुशखबरी, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sun, 30 Mar 2025 06:32 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 30 Mar 2025 06:32 AM IST
सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 30 मार्च 2025 का राशिफल...

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 30 March 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
30 मार्च का राशिफल - फोटो : adobe stock

Aaj Ka Rashifal 30 March: आज से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो गए हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है और आज से नया हिंदू कैलेंडर विक्रम संवत् 2082 शुरू हो चुका है। आज के दैनिक राशिफल में कई राशियों पर मां दुर्गा का आशीर्वाद बना रहेगा। अधूरे कामों में सफलता मिलेगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्दि होगी। परिवार में सुख और शांति रहेगी। 



राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित 30 मार्च का राशिफल...

Weekly Horoscope (24 to 30 March): इस सप्ताह पांच राशि वालों के पूरे होंगे सभी काम, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 30 March 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए धन के मामले में पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने लेनदेन से संबंधित मामलों पर पूरा ध्यान दे। पारिवारिक खर्चों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी नए काम को करने की योजना बना सकते हैं। माताजी को कोई पैरों से संबंधित समस्या परेशान करेगी, जिसे लेकर आप परेशान रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा।
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 30 March 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप किसी मामले में लापरवाही बिल्कुल ना करें। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की साथी के बीच किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। आप किसी नए घर को खरीदने के लिए कोई डील फाइनल हो सकती है। आपको अपने सोचे समझे कामों को पूरा करने के लिए योजना बनाकर चलना होगा, तभी वह पूरे हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 30 March 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अच्छी सफलता हासिल करेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देंगे। आपको वाहनों का भी पूरा सुख मिलेगा, लेकिन यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई उपहार मिल सकता है। परिवार में वरिष्ठ सदस्य यदि आपको कोई सलाह दे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 30 March 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। लंबे समय से परिवार में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से घबराना नहीं है। माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं। आप अपनी कला से लोगों को हैरान करेंगे। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed