Aaj Ka Rashifal 26 April: आज 26 अप्रैल, शनिवार का दिन है और हिंदू पंचांग के अनुसार आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। दैनिक राशिफल की गणना के अनुसार आज चंद्रमा मीन राशि में संचरण है जिसके चलते कई राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ और लाभकारी साबित होगा। धन लाभ के मौके मिलेंगे। कार्यों में सफलता हासिल होगी। छोटी मोटी यात्रा का योग भी बनेगा। वहीं कुछ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। भागदौड़ बनी रहेगी। खर्च अधिक हो सकते हैं।
राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 26 अप्रैल का राशिफल।
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी किसी बात से आपके भाई नाराज हो सकते हैं। आपको किसी नए घर मकान, दुकान आदि की खरीदारी करते समय जरूरी बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। आप किसी को धन उधार देने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपकी अच्छी पहचान बनी रहेगी। बॉस भी आपसे काफी खुश रहेंगे।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभ लाभ वाला रहेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को पुराने शेयरों से अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी संतान ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपका कोई संपत्ति संबंधी विवाद आपके लिए समस्या बन सकता है। आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक सामान को लेकर आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के करियर को लेकर कोई इंवेस्टमेंट करेंगे।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके खर्चों से भरा रहेगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपनी इनकम को ध्यान में रखकर खर्चों को करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी संपत्ति की खरीदारी आप कर सकते हैं। आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा धन खर्च करेंगे, लेकिन इसके साथ-साथ आप अपनी सेहत में लापरवाही बिल्कुल न करें। यदि कोई समस्या हो, तो किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह ले।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत कर सकते हैं। घर की किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। माताजी की कोई पुरानी समस्या उभर सकती है, जिसके लिए आपको भागदौड़ अधिक करनी होगी। आपको राजनीति मे किसी बड़े पद की प्राप्ति होने से आपका मन खुश रहेगा और कार्यक्षेत्र में भी आपके बॉस आपके कामों से काफी खुश रहेंगे।