Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।
जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के जातकों की भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपको यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो आप अवश्य करें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आप धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। कार्यक्षेत्र में आपको मनपसंद काम मिल सकता है। आज किसी बात को लेकर कोई वाद-विवाद खड़ा होने की संभावना है। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई बटवारा हो सकता है।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से खुशी होगी। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कारोबार में आपके कुछ नए साथी बनेंगे। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से खुशी होगी। आप अपनी जिम्मेदारी को लेकर घबराएंगे नहीं। जीवनसाथी के लिए आप कोई मनपसंद गिफ्ट भी लेकर आ सकते हैं। आप किसी की कही सुनी बातों में आकर वाद-विवाद में न पड़े।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए इनकम के नए-नए रास्ते खोलेगा। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आने से भागदौड़ अधिक रहेगी। आपके खर्च भी बेतहाशा बढ़ सकते हैं। आप अपने घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट प्लान ले सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो अपने सामान की सुरक्षा अवश्य करें।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। किसी कानूनी मामले में आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी होगी। माताजी आपके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकती हैं। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं फिर से सिर उठाएंगे। आपको किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको किसी पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ मिलेगा।