Aaj Ka Rashifal 2025: आज, 20 मई है और हिंदू पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला होगा। आर्थिक स्थितियों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। लाभ के बेहतरीन मौके मिलेंगे और भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको आज के दिन कई तरह के अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं कुछ राशि वालों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा रहने वाला होगा। आज के दिन आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।
राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 20 मई का राशिफल।
Weekly Horoscope (12 To 18 May): इस सप्ताह इन पांच राशि के लोगों के जीवन में आएगा सुखद बदलाव, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today) आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी भरा रहने वाला है। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा रखने की आवश्यकता है। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देंगे, लेकिन आप गलत तरीके से धन कमाने से बचें। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आपको अपने पारिवारिक मामलों को कल पर टालने से बचना होगा। आप परिवार के सदस्यों को लेकर किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप अपने व्यवसाय की योजनाओं में सही तरीके से धन लगाएं, तभी वह उन्हें बेहतर लाभ देगी। आपको कोई बात बहुत ही समझदारी दिखाते हुए बोलने की आवश्यकता है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। यदि आपने किसी कानूनी मामले को कल पर टालना, तो बाद में वह आपके लिए समस्या बन सकता है। जीवनसाथी आज कोई पुरानी बात न उखाड़े, नहीं तो लड़ाई झगड़े बढ़ेंगे।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को लेकर कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी संतान के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, नहीं तो उन्हें बाद में परीक्षा को देने में समस्या आ सकती है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसके पूरे होने में समस्या आएगी। आप अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखें। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपने यदि किसी व्यवसाय को पार्टनरशिप में किया था, तो उससे भी आपको नुकसान होने की संभावना है। आध्यात्म के विषयों में आपकी काफी रुचि रहेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने बॉस से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।