Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal आज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है और आज का दिन बहुत ही खास रहेगा क्योंकि आज एक साथ कई तरह के शुभ योगों को निर्माण हो रहा है। इन्ही शुभ योगों के चलते आज के दिन कई राशि वालों को अच्छा खासा लाभ मिलने प्रबल संकेत दिखाई पड़ रहे हैं। जिससे भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल।
Zodiac Signs Not Able To Keep Secret: इन राशि के जातकों को न बताएं अपने राज, नहीं छिपा पाते कोई भी बात
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्य से नाम कमाने के लिए रहेगा। आपके किसी मित्र की सेहत में गिरावट आने से आपको भागदौड़ अधिक रहेगी। आप धन को लेकर किसी पर भरोसा करने से बचें। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। संतान को किसी मनचाहे कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। आपकी पारिवारिक समस्याएं भी आज दूर होगी, जिससे सदस्यों में एकजुटता बनी रहेगी।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए इनकम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है और आप बेफिजूल के खर्चे पर रोक लगाएं। माताजी यदि आपसे किसी बात को लेकर नाराज चल रही हैं, तो आपको उन्हे मनाने की पूरे कोशिश करनी होगी। कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी किसी बात को लेकर अपने सहयोगियों से खटपट हो सकती है।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कामकाज में कोई जोखिम लेने से बचने के लिए रहेगा। संतान को आज कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। आप अपने घर-परिवार के जिम्मेदारियों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप अपने कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे, लेकिन यदि कामों में कुछ कठिनाइयां आ रही थी, तो वह आपके पिताजी की मदद से दूर होती दिख रही हैं। यदि आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर कोई लोन अप्लाई करेंगे, तो उसे मिलने मे आपको समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपकी छवि निखरेगी।