फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 18 May: वृषभ, कन्या और धनु राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा और आत्मविश्वास भरपूर रहेगा

Sun, 18 May 2025 07:13 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 18 May 2025 07:13 AM IST
सार

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 18 मई 2025 का राशिफल...

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 18 May 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
18 मई का राशिफल - फोटो : adobe stock

Aaj Ka Rashifal 18 May: आज, रविवार, 18 मई को छाया ग्रह राहु-केतु करीब 18 महीनों तक मीन और कन्या राशि में रहने के बाद कुंभ और सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसके अलावा आज के दिन कई तरह के दूसरे शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। आज के दिन आपके लिए कई तरह के लाभ के अवसर आपको मिलेंगे। कुछ राशि वालों के लिए आज के दिन काम का ज्यादा दबाव रहेगा जिसमें आपको अपने धैर्य  का परिचय देना होगा। आज के दिन कुछ राशि वालों के लिए जोखिम को उठाने से बचना होगा। वहीं कुछ को दिन के खत्म होने के पहले शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।



राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 18 मई का राशिफल।


Weekly Horoscope (12 To 18 May): इस सप्ताह इन पांच राशि के लोगों के जीवन में आएगा सुखद बदलाव, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 18 May 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today) 
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। व्यापार में आपका फोकस बढ़ा रहेगा। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। वरिष्ठ सदस्यों से आप परिवारिक बिजनेस को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं। आपको अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालना होगा। परिवार में यदि सदस्यों में कोई वाद-विवाद चल रहा था, तो वह और बढ़ सकता है, जो आपको तनाव देगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 18 May 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। सामाजिक विषयों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। कुछ नए संपर्कों का आप लाभ उठाएंगे। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने कामों को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। किसी काम को आप आगे के लिए न टालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 18 May 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी समस्या उभर सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से घबराने की आवश्यकता नहीं है। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आप कहीं घूमने फिरने जाए, तो अपने माता-पिता से आशीर्वाद लेकर जाए। आपको कोई जोखिम उठाने से बचना होगा। पार्टनरशिप में यदि आपने किसी काम की शुरुआत की थी, तो उसमें कोई नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 18 May 2025 mesh mithun kark singh kanya kumbh
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप बुद्धि और विवेक से अपने कामों को करेंगे। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। आपको कुछ नए प्रयासों को करना बेहतर रहेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याएं भी काफी हद तक दूर होंगी। आप जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed