Aaj Ka Rashifal 18 February: आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है और आज के दिन ग्रह नक्षत्रों क बहुत ही सुंदर संयोग बना हुआ है, जिसके कारण आज के दिन कई राशि वालों को अच्छा लाभ मिलने के प्रबल संकेत हैं। आज के दिन कुछ राशि वालों को नौकरी में कुछ अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। कारोबार में भी अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हें चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 18 फरवरी का राशिफल।
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपकी लगन देखकर आपके बॉस आपको प्रमोशन दे सकते हैं। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधानी बरतनी होगी। वैवाहिक जीवन में यदि कुछ समस्याएं लंबे समय से आपको घेरे हुए थी, तो अपने बड़े सदस्यों की मदद से आसानी से दूर कर सकेंगे। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको इनकम के स्रोतों पर पूरा ध्यान देना होगा।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मानसिक शांति दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने व्यवहार पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने से खुशी होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। आपको किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। आप किसी से बहसबाजी में ना पड़ें और आप अपने बिजनेस के कामों पर पूरा ध्यान दें। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए ठीक-ठाक रहेगा। आपको कोई बड़ा टेंडर मिल सकता है। किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है, लेकिन फिलहाल पुरानी में ही टेक रहे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने घर की मरम्मत आदि की भी योजना बनाएंगे। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने वाले लोगों को अनुभवी व्यक्तियों से सलाह की आवश्यकता होगी। आपका कोई नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको अपने कामों में काफी संघर्षों के बाद सफलता मिलेगी।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। माताजी आपको किसी काम को लेकर सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। धार्मिक कामों के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी। आप संतान के करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो उसमें आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।