{"_id":"681c268e776737600b0a5021","slug":"aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-prediction-09-may-2025-mesh-mithun-kark-singh-kanya-kumbh-2025-05-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Rashifal 09 May: मेष और मकर राशि वालों की सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि, जानें बाकी राशि वालों का हाल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Rashifal 09 May: मेष और मकर राशि वालों की सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि, जानें बाकी राशि वालों का हाल
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Fri, 09 May 2025 06:35 AM IST
सार
Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 09 मई 2025 का राशिफल...
विज्ञापन
1 of 13
09 मई का राशिफल
- फोटो : adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Aaj Ka Rashifal 09 May:आज 9 मई, शुक्रवार का दिन है। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर चंद्रमा कन्या राशि में संचरण कर रहे हैं। आज के दिन सभी 12 राशियों के लिए कुछ नए अवसरों और चुनौतियों से सामना करने का दिन है। कुछ राशि वालों के लिए आज के दिन धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र, सेहत और पारिवारिक जीवन के लिहाज आज का दिन मिलाजुला साबित हो सकता है। वहीं कुछ राशि वालों को आज के दिन सतर्क रहना होगा।
राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 09 मई का राशिफल।
मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए सुख साधनों मे वृद्धि लेकर आने वाला है। व्यवसाय में आप कुछ नए अनुबंध स्थापित करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ कुछ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। आपकी किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़े बढ़ सकते हैं। पिताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आपकी यदि कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल-मिलाप करने आ सकते है।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप बिजनेस में अच्छा नाम कमाएंगे और आपके अच्छे व्यवहार से आपके काफी मित्र भी बनेंगे। आप अपने व्यवसाय को लेकर कुछ बाहर के लोगों से भी बातचीत कर सकते हैं। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की सेहत में कुछ गिरावट आने से आपकी भागदौड़ अधिक रहेगी। आपकी भाई-बहनों से आपकी खूब पटेगी। कुछ नया करने की आप प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपके कामों से आज लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, लेकिन आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपकी बुद्धि से लिए गए निर्णय से आपको फायदा होगा। आप अपने घर में कुछ नई चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों किसी कंपटीशन की तैयारी के लिए कोई कोचिंग ले सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको चिंता हो सकती है। नौकरी में किसी नए पद की प्राप्ति होगी। आपको आवेश में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आपको आज किसी सहयोगी से अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। बैंकिंग क्षेत्रों में किसी अच्छे स्कीम में धन लगा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।