Aaj Ka Rashifal 02 April: आज, 2 अप्रैल चैत्र शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। चंद्र राशि की ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर आज के दिन कुछ राशि वालों को किस्मत का अच्छा साथ मिल सकता है। धन लाभ होने की अच्छी संभावनाएं दिखाई पड़ रही हैं। छोटी यात्राओं के योग बन रहे हैं। घर-परिवार में कुछ धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छा फल मिल सकता है, वहीं कुछ राशि वालों को आज के दिन थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। धन हानि होने से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। सेहत में गिरावट भी आ सकती है। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा बीतेगा।
राशिफल की गणना करते समय समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में अच्छा रहने वाला है। आपकी जिम्मेदारी तो बढ़ेंगी, लेकिन आपको किसी नए पद की प्राप्ति भी हो सकती है। आपको बेवजह के बातों में पड़ने से बचना होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ अच्छा समय बितेगा। आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। आपका कोई काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो उसे भी पूरा करने के लिए आपको सलाह मशवरा करना होगा। भाई व बहनों पर आप किसी बात को लेकर डिपेंड ना रहें।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आने वाला है। किसी नए काम में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए अच्छा रहेगा, तो आप घर में रहकर ही निपटाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप घूमने फिरने जाने से पहले परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। आपकी किसी बात को लेकर परिवार के सदस्य परेशान रहेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी न होने से समस्याएं बढ़ेंगी।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर आपको लापरवाही नहीं करनी है। आप जीवनसाथी के लिए किसी ने बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो आप उसे खत्म करने की कोशिश करेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपको कामकाज में कुछ चुनौतियां रहने से आपका मन परेशान रहेगा। व्यवसाय में आपको कोई बड़ा टेंडर मिलने की संभावना है। अपने कामों को आप सूझबूझ दिखाकर निपटाएंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। रक्त संबंधी रिश्तों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने घर की जरूरत के कामों को निपटाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप किसी की दूसरे के मामले में बेवजह ना बोलें। आपको किसी काम को पूरा करने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।