Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आप अपने बिजनेस में उतार-चढ़ाव को लेकर परेशान रहेंगे और आपका कुछ नुकसान भी हो सकता है, लेकिन यदि आप किसी काम से बाहर जाने की योजना बनाएं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। परिवार में लोग आज आपसे किसी जरूरी मुद्दे को लेकर सलाह मशवरा कर सकते हैं। आपको आज कोई धन संबंधी जरूरी जानकारी लीक नहीं होने देनी है।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। बिजनेस में आप कुछ नए उपकरणों को शामिल करके अपने आय को बढ़ाने के पूरे प्रयास करेंगे। भाई बहनों का इसमें आपको पूरा साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष किसी व्यक्ति से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आपको व्यापार के क्षेत्र में कुछ नए अवसर मिलेगे और आप माता-पिता को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने किसी स्वास्थ्य संबंधित समस्या को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप अपने परिवार के किसी सदस्य से बातचीत कर सकते हैं। आप अपने घर को रेनोवेट कराने का पर भी आप काफी ध्यान देंगे। व्यापार में आपको कोई नुकसान हो सकता है, लेकिन उससे सावधान रहें। आपने वाहन की खरीदारी करने का मन बनाया है, तो वह बेहतर रहेगा।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आप किसी नए काम को करने पर सोच विचारकर सकते हैं और आप इधर-उधर के कामों पर ज्यादा ध्यान लगाएंगे, जिससे आपको नुकसान हो सकता है, जो लोग व्यापार में कोई जोखिम उठाने की सोच रहे हैं, तो वह बहुत ही सावधानी से उठाएं, नहीं तो उन्हें बाद में समस्या हो सकती है। आपको संतान के विवाह में आ रही समस्या के लिए अपने किसी मित्र से बातचीत करनी होगी, तभी वह दूर हो सकेगी।