Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मेष, सिंह और कन्या राशि वालों को करियर में मिलेगी सफलता, आर्थिक परेशानियां भी होंगी दूर

Sat, 05 Oct 2024 07:12 AM IST
मेघा कुमारी आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 05 Oct 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 5 October Know Today Horoscope Predictions for Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
5 October Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।

Trending Videos
Aaj Ka Rashifal 5 October Know Today Horoscope Predictions for Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कोई पुरस्कार मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी, तभी आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर सकेंगे। आपको कमाई के अच्छे स्रोत मिलने वाले हैं। आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। मन में यदि किसी बात को लेकर संशय चल रहा है, तो उसके लिए आप अपने परिवार में बड़े सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। संतान की संगति पर आपको विशेष ध्यान देना होगा।

Aaj Ka Rashifal 5 October Know Today Horoscope Predictions for Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को अपने ज्ञान को बढ़ाने का कोई मौका मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को खुश करने के लिए नए-नए तरीके अपनएंगे। आपकी अपने बॉस से किसी बात को लेकर बहस बाजी हो सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप कोई भी जरूरी जानकारी शेयर न करें। आपको अपने कामों को लेकर सोच विचार अवश्य करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 5 October Know Today Horoscope Predictions for Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। यदि आप धन संबंधी समस्याओं को लेकर परेशान थे, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपके बिजनेस में आप बदलाव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई काम मिलने से अपने सहयोगियों से भी बातचीत करनी होगी, तभी वह काम पूरा हो सकता है। आप अपने घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 5 October Know Today Horoscope Predictions for Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि देख परिवार के सदस्यों को खुशी होगी। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन बिजनेस में आप थोड़ा सोच समझकर ही किसी के साथ साझेदारी करें। परिवार के सदस्यों के साथ आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपके जीवनसाथी की आपसे कुछ खटपट होने की संभावना है, इसीलिए यदि कोई ऐसी स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें सूझबूझ दिखाएं और मामले को संभाल ले।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed