Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: कर्क और कुंभ राशि वालों के लिए दिन रहेगा शुभ जबकि वृषभ और मिथुन राशि वाले रहें सतर्क

Tue, 31 Oct 2023 07:26 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 31 Oct 2023 07:26 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 31 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo i
dainik rashifal
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
Trending Videos
Aaj Ka Rashifal 31 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo i
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, जिससे आपको खुशी होगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर असहजता बनी रहेगी। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपका धन खर्च होगा, लेकिन आप अपनी कामों के एक सूची बनाकर आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

Aaj Ka Rashifal 31 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo i
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप मन में संवेदनशीलता बनी रहेगी। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी सदस्य से संबंधों में अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। व्यवसाय कर रहे लोगों को किसी बात को लेकर समस्या हो सकती है, लेकिन आप अपने विरोधियों से सावधानी बरतें, नहीं तो वह आपका कोई बनता हुआ काम बिगाड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 31 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo i
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सावधान रहकर काम करने के लिए रहेगा। आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य गति पकड़ सकते हैं। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने समय का सदुपयोग करेंगे। इधर-उधर बैठकर खाली समय को व्यर्थ ना करें। त्याग और सहयोग की भावना आपके मन में बनेगी और सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। किसी बात को लेकर आपका कोई नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 31 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo i
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको कार्यक्षेत्र के कामों में ढील देने से बचना होगा और आप अपने व्यवसाय में कुछ उपकरणों को भी शामिल कर सकते हैं। आपको अति उत्साहित होकर किसी काम को करने में समस्या होगी। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। विद्यार्थी यदि किसी खेलकूद की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो वह भी आप आसानी से ले सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed