फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: कर्क, सिंह और मकर राशि वालों को आज मिलेगी आर्थिक मजबूती, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sat, 30 Sep 2023 07:35 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 30 Sep 2023 07:35 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 30 September 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
30 September Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
Aaj Ka Rashifal 30 September 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहेगा। यदि आपको कुछ शारीरिक कष्ट था, तो उनके कष्टों में कोई कमी हो सकती है, लेकिन आप डॉक्टरी परामर्श लेते रहें। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। यदि पार्टनरशिप में किसी डील को फाइनल करने पर सोच विचार कर रहे थे, वह अभी फाइनल नहीं होगी। आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी अभी तक आपके पास कमी थी।

Aaj Ka Rashifal 30 September 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होता दिख रहा है, जिससे आपका मन प्रसन्न  रहेगा। आपको परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर संतान की समस्याओं को लेकर बातचीत करनी होगी, तभी वह समाप्त हो सकती हैं। आप अपने घर को रेनोवेट कराने पर भी पूरा ध्यान देंगे, इसके लिए आप कुछ योजनाएं बनाएंगे। मित्रों के साथ आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। आप अपने निजी मामलों को लेकर किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 30 September 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको किसी निर्णय को लेने में जल्दबाजी नहीं दिखानी है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका मन किसी काम के पूरा न होने से थोड़ा परेशान रहेगा। आप यदि जीवनसाथी के करियर को लेकर परेशान हैं तो उसमें आपको अपने भाइयों से कोई मदद मिल सकती है। आपकी किसी पुरानी गलती को लेकर आपको पछतावा होगा।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 30 September 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूती लेकर आने वाला है। परिवार में आज किसी शुभ व मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपकी कुछ समस्याओं के कारण आपके विरोधी भी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। पिताजी से किसी किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। किसी समस्या के समाधान के लिए आप अनुभवी व्यक्तियों से बातचीत कर सकते हैं। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed