फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: वृषभ, धनु और कुंभ समेत तीन राशि वालों की आय में हो सकता है इजाफा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Fri, 29 Sep 2023 12:14 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 29 Sep 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 29 September 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 29 September 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियां को निभाना में पीछे नहीं हटेंगे और आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आज आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी व्यक्ति से आपको अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। कुछ समय आज आनंदमय रहेगा। आपकी पद और प्रतिष्ठा बढ़ने से आप खुशी से फूले नहीं समाएंगे। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।

Aaj Ka Rashifal 29 September 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को पहले से मजबूत करने में कामयाबी मिलेगी। कुछ नए लोगों से आप जुड़ेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था और विश्वास बढे़गा। व्यवसाय की कुछ योजनाओं पर आपको पूरा फोकस बनाए रखना होगा, तभी वह पूरी हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्य को गति मिलेगी और आप सबके साथ मिलजुल कर उन्हे आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। माताजी के सेहत में  कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके प्रति आपको सावधान रहना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 29 September 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सूझ बूझ दिखाकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आपके घर में मेहमानों का आना लगा रहेगा और वरिष्ठ सदस्यों के साथ आप मिलकर आगे बढ़ेंगे। जिम्मेदारी से किसी की सलाह को आप पूरा करेंगे। आपको अपने परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा और आप अपने व्यवहार में शिष्टता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा,नहीं तो समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 29 September 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और आपके कुछ प्रयास सफल रहेंगे । नेतृत्व करने की क्षमता  का आपको पूरा लाभ मिलेगा । व्यापार में आज आपको बढ़ावा मिलेगा और आर्थिक समस्याओं को लेकर परेशान थे तो वह आज पूरी हो सकती है। साझेदारी में किसी काम को करना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा नहीं तो समस्या हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed