फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मिथुन, तुला और धनु समेत दो राशि वालों के सितारे बुलंदियों पर रहेंगे, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sun, 30 Jul 2023 07:45 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 30 Jul 2023 07:45 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 30 July 2023 Know Today Horoscope Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
aaj ka rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 30 July 2023 Know Today Horoscope Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। संतान से यदि किसी बात को लेकर कलह चल रही थी, तो वह दूर होगी। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करके आगे बढ़ेंगे, तभी वह सफलता हासिल कर पाएंगे। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो आज आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे, तभी वह पूरा हो सकेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

Aaj Ka Rashifal 30 July 2023 Know Today Horoscope Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोगों को छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी और आप अपने लिए कुछ महंगे कपड़े, मोबाइल और लैपटॉप आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं, जिसका खर्च भी आपकी जेब पर ही पड़ेगा। आपको कुछ धन भविष्य के लिए संचय करने पर विचार विमर्श करना होगा नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी आप पर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 30 July 2023 Know Today Horoscope Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज जनता को जागरूक करने का मौका मिलेगा और प्रतिस्पर्धा का भाव आपके अंदर बना रहेगा। आपकी किस्मत चमकेगी, जिससे आप तरक्की करेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। यदि आपके वरिष्ठ सदस्य आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो आप समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 30 July 2023 Know Today Horoscope Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपका किसी बात को लेकर यदि कार्यक्षेत्र में कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपस उसमें चुप रहना होगा, नहीं तो वह कानूनी लड़ाई का रूप ले सकता है। आपको नौकरी से हाथ भी धोना पड़ सकता है। व्यवसाय में यदि कोई काम लटका हुआ था आज आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आज आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। आप छोटे बच्चों के लिए कुछ खाने पीने की चीजें लेकर आएंगे। जिससे वह बाद में आपके साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed