फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Dev: शनिदेव इन लोगों पर रहते हैं हमेशा मेहरबान, देते हैं जीवन का हर एक सुख

Sat, 29 Jul 2023 03:44 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 29 Jul 2023 03:44 PM IST
विज्ञापन
Shani Dev Favourite  Zodiac Signs Shani Dev Gives Money And Prosperity
shani sade sati 2023:साल 2023 में मकर, कुंभ और मीन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती - फोटो : अमर उजाला

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को सभी ग्रहों में सबसे मारक और सबसे ज्यादा शुभ फल देने वाले दोनों तरह का ग्रह माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय का देवता और कर्मफल दाता माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में अगर शनिदेव शुभ स्थान पर होते हैं तो हमेशा शुभ फल ही प्रदान करते हैं। ऐसे लोग जिनके ऊपर शनिदेव की मेहरबानी होती है उन्हें भाग्य का अच्छा साथ और जीवन की हर एक सुख-सुविधा हासिल होती है। शनिदेव की कृपा होने पर व्यक्ति रंक से राजा भी बन जाता है। वहीं दूसरी तरफ अगर कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर है तो ऐसी स्थिति में शनि जातकों को बहुत ही कष्ट प्रदान करते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 12 राशियों में शनि कुछ राशि वालों पर अपनी विशेष कृपा रखते हैं। शनिदेव की इन राशियों पर विशेष कृपा होने पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का कोई भी प्रभाव इन राशि वालों पर नहीं रहता है। ऐसे लोगों के जीवन में हमेशा ही धन-दौलत और सुख सुविधाएं बनी रहती है। आइए जानते हैं शनिदेव की प्रिय राशियां कौन-कौन सी हैं। 

Shani Dev Favourite  Zodiac Signs Shani Dev Gives Money And Prosperity
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि शनिदेव की प्रिय राशियों में सबसे खास होती है। यहां तक कि शनि देव के अलावा अन्य दूसरे देवी-देवताओं की यह प्रिय राशि होती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुला राशि शनि देव की उच्च की राशि होती है। कहने का अर्थ यह कि शनिदेव तुला राशि में शुभ फल प्रदान करते हैं। तुला राशिके जातकों पर शनि देव हमेशा ही मेहरबान रहते हैं। इस राशि के जातकों पर शनिदेव की मेहरबानी होने पर इन्हें भाग्य का अच्छा साथ मिलता है। इनके जीवन में आने वाली कठिनाईयां ज्यादा देर तक नहीं रहती है। 


 
Shani Dev Favourite  Zodiac Signs Shani Dev Gives Money And Prosperity
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि शनिदेव की प्रिय राशियों में से दूसरी राशि होती है। मकर राशि वालों के ऊपर शनि शनिदेव की विशेष कृपा बरसती है। शनिदेव मकर राशि के स्वामी होते हैं। ऐसे में जब भी शनिदेव शुभ स्थान पर होते हैं तो मकर राशि के लोगों पर अपनी विशेष द्दष्टि ही डालते हैं। इन राशि वालों के ऊपर शनि की कृपा होने से धन-दौलत, ऐशोआराम और वैभव की कोई कमी नहीं होती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Dev Favourite  Zodiac Signs Shani Dev Gives Money And Prosperity
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
शनिदेव को दो राशियों का स्वामित्व प्राप्त है जिसमें पहली राशि मकर है और दूसरी कुंभ है। कुंभ राशि वालों के ऊपर शनिदेव सबसे ज्यादा मेहरबान होते हैँ। इस राशि के जातकों को किसी भी कार्य में बहुत ही कम प्रयास करने पड़ते हैं। कुंभ राशि वाले बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। इनके जीवन में कभी भी धन-दौलत की कोई भी कमी नहीं रहती है। हर एक मौके पर कुंभ राशि वाले बाजी जरूर मारते हैं। शनिदेव की कृपा होने पर इन्हें अचानक से धन लाभ प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ें-
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed