फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: कर्क, सिंह और धनु राशि वालों के लिए दिन रहेगा अच्छा, मिल सकती हैं शुभ सूचनाएं

Mon, 03 Jun 2024 12:42 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 03 Jun 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 3 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
3 जून का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
Aaj Ka Rashifal 3 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहेगा, लेकिन आप अपने कामों को लेकर ढील दे सकते हैं, जिस कारण उन्हें पूरा करने में समस्या आएगी। किसी बिजनेस की शुरुआत जीवनसाथी को करा सकते हैं, जिसमें आपको कुछ धन उधार लेना पड़ सकता है। आपकी मनमौजी वाली आदत के कारण परिवार के सदस्य भी आपसे परेशान रहेंगे। आप अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज न रखने के कारण समस्या में आ सकते हैं, जिस कारण आपको डॉक्टर के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
Aaj Ka Rashifal 3 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। किसी विशेष काम को करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। नौकरी की तलाश आपकी खत्म होगी, क्योंकि आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती हैं। सरकारी मामलों में यदि आपने ढील दी, उसमें आपको कोई नुकसान होने की संभावना है। बिजनेस में यदि आपका धन कही लंबे समय तक फंसा हुआ था, तो वह भी आज आपको प्राप्त हो सकता है। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिस कारण आपको थोड़ी चिंता बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 3 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए रहेगा। आपका कोई गुप्त राज परिवार के सदस्यों के सामने आ सकता है। आप अपने जीवनसाथी के लिए कुछ नए कपड़े, मोबाइल, गहने आदि लेकर आ सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच चल रही अनबन भी दूर होगी। आपको अपने कामों में कुछ बदलाव होने के कारण उन्हें करने में समस्या आएगी। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपको आज किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 3 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। व्यापार में चल रही समस्याएं दूर होगी। आपको किसी व्यक्ति के झगड़े में दूर रहने की आवश्यकता है, नहीं तो आप उन्ही में फंसे रह जाएंगे और अपने बिजनेस के कामों पर ध्यान थोड़ा काम देंगे। आपको संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed