फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों को हो सकता है अचानक लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 29 Oct 2024 07:05 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 29 Oct 2024 07:05 AM IST
सार

आचार्य मानस शर्मा से जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 29 अक्तूबर का राशिफल...

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 29 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।


 
Aaj Ka Rashifal 29 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। परिवार में किसी काम को लेकर विचार-विमर्श हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी राय सोच समझकर देनी होगी। आपको अपने अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप यदि किसी काम को लंबे समय से करने के प्रयास कर रहे थे, तो आपके वह प्रयास सफल रहेंगे। आपकी माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिसे आपको पूरी अवश्य करना होगा। आप किसी अजनबी पर आंख बंदकर भरोसा ना करें।
Aaj Ka Rashifal 29 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आप आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आपको यदि कोई समस्या चली रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी खूब रुचि रहेगी। व्यापार में आपको अच्छा लाभ देखने को मिल सकता है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। जीवनसाथी यदि किसी बात को लेकर नाराज चल रही थी, तो आपको उन्हें मनाने की कोशिश करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 29 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ टेंशन भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। अपने बढ़ते खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करें। आप किसी से धन उधार सोच समझकर लें। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। संतान की तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है। यदि आप अपने बिजनेस में कोई बदलाव करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छे रहेंगे।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 29 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करना चाहते हैं, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपका डूबा हुआ धन भी आपको मिल सकता है। कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा होगा। आपको शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। यदि आपको कोई समस्या चली आ रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपकी अपने पिताजी से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed