फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal : मिथुन, सिंह समेत इन पांच राशि के लोगों को मिलेगा सकारात्मक परिणाम, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 29 Nov 2022 07:04 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 29 Nov 2022 07:04 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 29 November 2022 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

पढ़ें- राशिफल 2023 ।  अंकज्योतिष राशिफल 2023

Aaj Ka Rashifal 29 November 2022 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपकी आय में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी आय बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप कुछ नई योजनाओं में भी धन का निवेश करेंगे। परिजनों के सहयोग से आज आप कोई छोटे-मोटे बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में आज अत्यधिक काम मिलने से व्यस्तता बनी रहेगी,जिसके कारण परिवार के लोगों को समय नहीं दे पाएंगे और किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं। आप अपने मित्रों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर घूमने-फिरने जा सकते हैं।
 
Aaj Ka Rashifal 29 November 2022 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शासन सत्ता का पूरा लाभ लेकर आएगा। कामकाज के तलाश कर रहे लोगों को भी कुछ समय और परेशान होना,उसके बाद ही उन्हें राहत मिलती दिख रही है। आप अपने कुछ मामलों में वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा कर सकते हैं और विद्यार्थियों को अपनी परीक्षाओं की तैयारियों में जमकर मेहनत करनी होगी तभी उन्हें सफलता हासिल हो सकेगी। आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आपको किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 29 November 2022 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित फैसला बहुत ही सावधानी से लें। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करेंगे। आप अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण रखेंगे और भाग्य में वृद्धि होने के कारण आज आपके सभी काम आसानी से बनते चले जाएंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और कुछ अन्य कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 29 November 2022 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए कुछ कमजोर रहने वाला है,क्योंकि वह अपने आलस्य के चक्कर में अपने काफी कामों पर ध्यान नहीं देंगे। आप कुछ अनजाने लोगों से दूरी बनाए रखें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा और अपने कामों में पूरी सूझबूझ दिखाएं। किसी से बहस बाजी में पड़ने से बचें नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने परिजनों से सीख और सलाह लेकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। यदि कोई समस्या हो तो आपको उसमें सावधान रहना होगा,नहीं तो कोई आपको परेशान कर सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed