Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal: मिथुन और वृश्चिक राशि वालों को खर्चों पर करना होगा नियंत्रण, पढ़ें दैनिक राशिफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपके घर आज किसी नए मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। पारिवारिक रिश्ते में यदि कुछ मनमुटाव लंबे समय से चल रहे थे, तो वह भी दूर होंगे। आप अपनी कला में निखार लेकर आएंगे। आपको जीवनसाथी के लिए कुछ नए कपड़े, मोबाइल आदि की खरीदारी कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। आपका कोई धन से संबंधित मुद्दा यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। आपको कोई बड़ा जोखिम लेने से बचना होगा, नहीं तो समस्या होगी।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको काम अधिक रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। आप अपने कामों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी सोच से लोग आपकी और आकर्षित होंगे। आप किसी अच्छे लाभ के चक्कर में परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों का ध्यान इधर-उधर रहने के कारण वह परीक्षा पर पूरा फोकस नहीं कर पाएंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। कार्य क्षेत्र में अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे, जिस कारण आपको प्रमोशन मिलने की भी संभावना बनती दिख रही है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आप पर हावी रहेंगे। आपके कुछ खर्च मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आप अपने भाई व बहनों से यदि कोई मदद लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आप यदि किसी प्रॉपर्टी की डील को फाइनल करने जा रहे थे, तो वह फाइनल होते-होते रुक सकती है, जिसमें आपका धन भी फंस सकता है। आप अपने सहयोगियों से मन की बात को कह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप कोई लेनदेन न करें, नहीं तो उसमें आपको किसी बात को लेकर झूठा साबित किया जा सकता है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। कुछ नये लोगों से मिलकर आपको खुशी होगी। सांसारिक सुख-भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आप मित्रों के साथ कुछ समय घुम्ने फिरने में व्यतीत करेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। आपको आज एक लक्ष्य को पकड़ कर चलना होगा, तभी आप उसे आसानी से पूरा कर पाएंगे। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप अपने घरेलू कामों को किसी दूसरे पर डालने से बचे। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे थे, तो अभी आपको कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा।