Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहेगा। आप दोस्तों के साथ किसी पार्टी की योजना बनाएंगे। विद्यार्थियों के किसी परीक्षा के परिणाम आ सकते है। आपका कोई परिजन आज आपके घर दावत पर आ सकते हैं। परिवार के सभी सदस्य घर आए परिजन की आवभगत करेंगे। आपकी अपने भाइयों से बेवजह किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है। जीवनसाथी के करियर को लेकर आप थोड़ा चिंतित रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों के कारण अच्छी पहचान बनाएंगे।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी लेकर आने वाला है। आप अपने बिजनेस में किसी बड़ी डील को फाइनल करने में आप पूरा दिन लगाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण तनाव पनप सकता है। आपका कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। किसी ने संपत्ति का सौदा करते समय उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो आप से कोई गलती हो सकती है। आप अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका कोई पुराना लेनदेन समय रहते चुकता करना होगा। अपनी किसी पुरानी गलती के लिए आपको परिवार में सदस्यों से माफी मांगनी पड़ सकती है। आपके किसी काम के पूरा ना होने से आपको समस्या होगी। आप संतान की हर मांग पूरा करेंगे। आय में कम वृद्धि होने और खर्चे बढ़ने के कारण आपका सिर दर्द बना रहेगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपको लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है । आपको किसी बड़ी डील पर बहुत ही सोच विचार कर हस्ताक्षर करने होंगे। आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य आज आपसे कोई सलाह मशवरा कर सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा, तभी आप किसी काम को समय से पूरा करके देंगे।