फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: इन पांच राशि वालों को धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन के योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

Fri, 28 Jun 2024 07:23 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 28 Jun 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 28 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
daily rashifal- 28 जून का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 28 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको अपने कामों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको संतान के मन में चल रही उलझनों को दूर करने की कोशिश करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज रहेंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको अपने साथी से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। विरोधी आपसे किसी बात को लेकर वाद विवाद में पड़ सकते हैं। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी और आप अपने बिजनेस में धन लगाएंगे, जिनका भविष्य में आपको लाभ अवश्य मिलेगा।

Aaj Ka Rashifal 28 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पद प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। रचनात्मक कार्यों के प्रति आपकी खूब रुचि रहेगी। कलात्मक क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। आपके अंदर छुपी कला बाहर निकलेगी। आपकी संतान को किसी पुरस्कार के मिलने से आप उनके लिए किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को आप धन उधार देने से बचें ,नहीं तो उससे आपके रिश्तों में लड़ाई झगड़ा पैदा हो सकता है। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकाले। आप यदि किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी दूर होता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 28 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आप अपनी संतान की खुशी के लिए उनके लिए कुछ वस्तुओं को लेकर आ सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जाएंगे, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। पिताजी को कोई समस्या होने से आपको उन्हें डॉक्टरी चेकअप समय रहते करना होगा। भाई बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपके घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका मन पूजा पाठ में खूब लगेगा। अविवाहित जातकों के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 28 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने घर की समस्याओं पर पूरा ध्यान देंगे और यदि आप किसी काम को भाग्य के भरोसा करेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपके अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। यदि आप किसी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, तो आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपका कोई विरोधी आपका खिलाफ कोई षड्यंत्र रचने की कोशिश करेगा। जीवनसाथी को समय ना दे पाने के कारण वह आपसे नाराज हो सकती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed