फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Gochar 2024: बुध करेंगे चंद्रदेव की राशि कर्क में प्रवेश, इन राशि वालों मिलेगा भाग्य का साथ

Thu, 27 Jun 2024 04:16 PM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 27 Jun 2024 04:16 PM IST
विज्ञापन
Budh Gochar 2024 Mercury Transit In Cancer These Zodiac Signs May Shine Brighter
BUDH GOCHAR 2024: बुध के राशि परिवर्तन से वाणिज्य, न्याय के क्षेत्र, बैंकिंग के सेक्टर्स तथा युवाओं पर गहरा प्रभाव पड़ता है। - फोटो : अमर उजाला
ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध 29 जून को दोपहर 12 बजकर 26 मिनट पर मिथुन राशि की यात्रा समाप्त करके कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 19 जुलाई की शाम 8 बजकर 46 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद सिंह राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। 

 
Budh Gochar 2024 Mercury Transit In Cancer These Zodiac Signs May Shine Brighter
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव सामान्य किंतु सकारात्मक रहेगा। सरकारी संस्थाओं के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। विवादित मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा।
Budh Gochar 2024 Mercury Transit In Cancer These Zodiac Signs May Shine Brighter
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव आपके स्वभाव में तो सौम्यता लाएगा ही धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि और बढ़ेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा जिसका परिणाम सुखद और दूरगामी होगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए आगे आएंगे। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी यह समय बेहद अनुकूल रहेगा। अपने करियर के प्रति चिंतनशील रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Gochar 2024 Mercury Transit In Cancer These Zodiac Signs May Shine Brighter
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए बुध आपकी वाणी में तो सौम्यता लाएंगे ही आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। आय के साधन बढ़ेंगे। दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। उच्चाधिकारियों से सहयोग की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य विशेष करके पेट और चर्म रोग संबंधी विकार से बचें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। विवादित मामले कोर्ट-कचहरी से बाहर ही सुलझा लेना समझदारी होगी। महंगी वस्तुओं का क्रय करेंगे।
विज्ञापन
Budh Gochar 2024 Mercury Transit In Cancer These Zodiac Signs May Shine Brighter
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। कार्य क्षेत्र का तो विस्तार होगा ही सामाजिक पद-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। अपनी रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed