फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 27 February: मेष, सिंह और धनु राशि वालों को कोई खुशखबरी मिल सकती है, पढ़ें दैनिक राशिफल

Mon, 27 Feb 2023 07:11 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 27 Feb 2023 07:11 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 27 February 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
aaj ka rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 27 February 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका खर्चा भी बढ़ेगा। रक्त संबंधी रिश्तों में चल रही है अनबन को आप बातचीत के जरिए समाप्त करेंगे। जीवनसाथी के लिए आप कुछ नये आभूषण और उपहार आदि लेकर आ सकते हैं। नैतिक मूल्यों को आप पूरा महत्व देंगे। आपको धन-धान्य से जुड़ी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और आपको कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

Aaj Ka Rashifal 27 February 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है, जिसमें आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। आपकी सोच से आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आपको अत्यधिक लाभ के चक्कर में किसी छोटे-मोटे अवसर को हाथ से जाने नहीं देना है, नहीं तो समस्या हो सकती है और कार्यक्षेत्र में आप अपने कामों से अच्छा प्रदर्शन करेंगे और लोग भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 27 February 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धैर्य बनाए रखने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ शत्रु आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे। यदि किसी से कोई वादा करें, तो उसे समय पर पूरा करें। आपको लेनदेन के मामले में अपनी बात को लोगों के सामने रखनी होगी, नहीं तो वह आपको झूठा साबित कर सकते हैं। न्यायिक मामलों में आप थोड़ी सावधानी बरतें और जिम्मेदारी से किसी काम को करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 27 February 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलयदायक करने वाला है। आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। किसी बड़े लक्ष्य को पकड़कर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा। आप कुछ वरिष्ठ जनों से मिलकर आपनी किसी समस्या का हल आसानी से निकाल पायेंगे। कारोबार कर रहे लोग अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है और जो लोग किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, उसमें आपको बहुत ही सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed