फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal : मेष और सिंह समेत इन चार राशि वालों के लिए दिन रहेगा शुभ, मिलेंगे लाभ के कई अवसर

Sun, 24 Sep 2023 07:22 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 24 Sep 2023 07:22 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 24 September 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 24 September 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपके घर में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। किसी जरूरी काम को कल पर ना टाले, नहीं तो समस्या हो सकती है और यदि आपने किसी काम में उसके नियमों का उल्लंघन किया, तो इससे आपका कोई नुकसान होने की पूरी संभावना है। आपकी वाणी की सौम्यता से घर परिवार में चल रही कलह को भी आसानी से दूर कर पाएंगे। यदि आपके स्वास्थ्य में कुछ समस्या चल रही है, तो उसे आप नजरअंदाज ना करें और डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।
Aaj Ka Rashifal 24 September 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी नए वाहन, मकान, दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। व्यापार के मामलों में गति आएगी और आपकी नेतृत्व क्षमता का आपको लाभ मिलेगा। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आप किसी से कोई भी बात बहुत ही सोच विचार कर कहे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समय रहते पूरा करेंगे, नहीं तो समस्या हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 24 September 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से कम करने के लिए रहेगा। कार्य योजनाओं को आप आगे बढ़ाएंगे और आपको यदि कोई पेट संबंधित समस्या है, तो आप उसमें ढील ना दें और यदि कोई समस्या हो, तो उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आपको निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। यदि आपने किसी से धन उधार लेने का मन बनाया है, तो बिल्कुल ना ले, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। किसी सरकारी योजना में आप निवेश कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 24 September 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। मित्रों के साथ आज आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। धन संबन्धित मामलों में आप सक्रियता बनाए रखें। आप कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा से आज एक जगह बनाएंगे और व्यवसाय में आपकी योजनाओं को सफलता मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आधुनिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed