मेष
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी के सामने ऐसा सच कहने से बचना चाहिए जो दूसरों को बुरा लगे। यदि आप लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय इस बात का ध्यान नहीं रखते हैं तो किसी व्यक्ति विशेष के साथ वर्षों से बने संबंध में दरार पड़ सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह न सिर्फ अपने संबंधों का बल्कि अपनी सेहत का भी ख्याल रखना चाहिए। सप्ताह के मध्य में आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं या फिर कोई पुराना रोग उभर कर आपको शारीरिक एवं मानसिक कष्ट दे सकता है। यदि आप इस संबंध में भी जरा भी लापरवाही करते हैं तो आपको अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। करियर-कारोबार में कोई भी बड़ा निर्णय असमंजस की स्थिति में लेने से बचें। विशेष रूप से यदि आप नौकरी में बदलाव या कारोबार में विस्तार आदि की सोच रहे हैं तो अपने शुभचिंतकों या फिर विशेषज्ञों की राय लेना बिल्कुल न भूलें। सप्ताह के उत्तरार्ध में धार्मिक-मांगलिक आयोजनों में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। इस दौरान किसी तीर्थ स्थल की यात्रा का सौभाग्य भी प्राप्त हो सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके अनुकूल रहने वाला है लेकिन उतावलेपन या फिर लव पार्टनर की अनदेखी से बचें। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की लाल रंग के पुष्प और रोली अर्पित करके दुर्गाष्टकम् का पाठ करें।
2 of 12
Taurus Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ
वृष राशि वालों को इस सप्ताह सोचे हुए काम समय पर करने और मनचाही सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा। सप्ताह की शुरुआत में घरेलू मसलों को हल करने या फिर भूमि-भवन से जुड़े विवाद के सिलसिले में जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह घर के किसी बुजुर्ग की सेहत आपकी चिंता का विषय बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपना काम किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की भूल नहीं करना चाहिए, अन्यथा न सिर्फ आपका बना-बनाया काम बिगड़ सकता है बल्कि आपको अपने सीनियर की डांट भी सुननी पड़ सकती है। कामकाजी महिलाओं को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र और घर के बीच सामंजस्य बिठाने में कुछेक दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको किसी आशंका या फिर कहें अज्ञात भय को लेकर मन में तनाव बना रह सकता है। इस दौरान वाहन सावधानी के साथ चलाएं अन्यथा चोट-चपेट लगने की आशंका है। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहना चाहिए तथा किसी की छोटी-मोटी बात को तूल देने से बचना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कोई बड़ा खर्च आने से आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में कोई टांग अड़ाने की कोशिश कर सकता है। ऐसे में प्रेम संबंध से जुड़े किसी भी मसले को सूझबूझ और संवाद से सुलझाएं। कठिन समय में आपका जीवनसाथी आपको संबंल प्रदान करेगा।
उपाय: प्रतिदिन विघ्नविनाशक गणपति की पूजा दूर्वा चढ़ाकर करें तथा गणेश चालीसा का पाठ करें।
3 of 12
Gemini Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह सोचे हुए काम को समय पर पूरा करने के लिए अपनी ऊर्जा और समय का खूब प्रबंधन करके चलना होगा। यदि आप इस सप्ताह आप अपने समय का दुरुपयोग करने में कामयाब रहते हैं तो आपको उम्मीद से कहीं ज्यादा सफलता भी मिल सकती है क्योंकि इस सप्ताह आपको अपने करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए विशेष अवसर मिल सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आपकी मुलाकात किसी प्रभावी व्यक्ति से हो सकती है, जिसकी मदद से न सिर्फ आपके अटके काम पूरे होंगे बल्कि आपको भविष्य में किसी बड़ी लाभकारी योजना से जुड़ने का अवसर भी प्राप्त होगा। मिथुन राशि से जुड़े जो जातक परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए हैं, उनका मन इस सप्ता पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है, लेकिन देखे हुए सपने को हकीकत में बदलने के लिए अंतत: आपको कठिन परिश्रम ही करना पड़ेगा। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप आपको व्यवसाय के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं उम्मीद से ज्यादा लाभ प्रदान करने वाली साबित होगी। कारोबार में विस्तार की योजना पूरी होती हुई नजर आएगी और आपकी साख मार्केट में बढ़ेगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से ये सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को केसर का तिलक लगाकर श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
4 of 12
Cancer Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के सिर पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है, जिसे पूरा करने के लिए उन्हें अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। हालांकि ऐसा करते समय आपको अपने सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग भी पूरी तरह से प्राप्त होगा। यदि आप मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं या फिर कमीशन पर काम करते हैं तो आपको इस सप्ताह कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। टारगेट ओरिएंटेड काम करने वाले लोगों के काम समय से पूरे होंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हुए हैं तो आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में धन का लेन-देन बेहद सावधानी के साथ करना चाहिए, अन्यथा थोड़ी सी भी लापरवाही आपके बड़े आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है। यदि आप किसी योजना में धन निवेश करने की सोच रहें है या फिर आपका विचार कारोबार के विस्तार का है तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की राय लेना बिल्कुल न भूलें। इस दौरान आपकी कोशिश अपने काम को बेहतर तरीके से करने की होगी लेकिन आपके निजी जीवन से जुड़ी दिक्क्तें ऐसा करने में बाधक बन सकती हैं। इस दौरान आप अपने हक और दायित्व दोनों पर विशेष ध्यान दें। भूमि-भवन से जुड़े मसले को इग्नोर न करें अन्यथा आपको बाद में परेशानी झेलनी पड़ सकती है। प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और अपने लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। जीवनसाथी की सेहत आपकी चिंता का विषय बन सकती है।
उपाय: प्रतिदिन किसी शिवालय में जाकर तांबे के लोटे से शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और रुद्राष्टकं का पाठ करें।
5 of 12
Leo Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
सिंह
सिंह राशि के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। सोचे हुए काम देर से होने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपके सिर पर कोई बड़ा खर्च भी आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को किसी भूल के लिए अपने सीनियर के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। कारोबार में फंसे धन को निकालने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है तो वहीं बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। बाजार में आई मंदी भी आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में कुछेक अड़चनें आ सकती हैं। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह चीजों को भली-भांति पढ़-समझकर ही किसी कागज पर दस्तखत करना चाहिए। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस दौरान जीवन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने और समस्याओं का हल निकालने में आपके मित्रगण मददगार साबित होंगे। इस दौरान आप अपनी छोटी-बड़ी उलझनों को एक-एक करके सुलझाने का प्रयास करेंगे। इस सप्ताह न सिर्फ आपको अपनी बल्कि अपने घर के बुर्जुग सदस्य की सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका स्वास्थ्य दगा दे सकता है, ऐसे में इस दौरान अपनी दिनचर्या और खान-पान का विशेष ख्याल रखें। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास और मिठास को बनाए रखने के लिए अहंकार करने से बचें। जीवन के कठिन समय में आपका जीवनसाथी आपके साथ परछाईं बनकर खड़ा रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता की उपासना एवं आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।