फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 24 June: मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए बुध गोचर देगा लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

Sat, 24 Jun 2023 06:23 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 24 Jun 2023 06:23 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 24 June 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
24 June Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 24 June 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ सुखद पल व्यतीत करेंगे। अपने परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति भी आसानी से कर पाएंगे। भौतिक संसाधनों में वृद्धि होगी। आप किसी अनुभवी व्यक्ति सलाह पर चलकर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपको धैर्य से कम लेना होगा। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आज आपको खुशी होगी। आपका किसी नए मकान व वाहन को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप अपने मन की किसी बात साथ को साझा कर सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 24 June 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जनकल्याण के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। सट्टेबाजी में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है।  यदि आप अपने व्यापार में स्मार्ट नीतियों को अपनाएंगे, तभी वह आपको अच्छा लाभ अवश्य देंगी। यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। किसी नए काम की पहल करना आपको नुकसान देगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाएंगे, तभी वह किसी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। आपकी अपने भाई बहनों से नजदीकियां बढ़ेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 24 June 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए एक बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। सभी का सहयोग व सम्मान बना रहेगा। कामकाज को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो आपको कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है। परिवार के सदस्यों पर आप भरोसा बनाए रखें। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को आज किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जिससे उनकी छवि और निखर कर आएगी। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आप कोई काम आज अपने माता-पिता के आशीर्वाद से करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 24 June 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी वाणी की मधुरता के कारण आज आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है। आपके घर आप किसी नए मेहमान का आगमन होगा और आप अपने घर आज किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। जल्दबाजी में काम करने के कारण कार्यक्षेत्र में आपसे कोई बड़ी गलती हो सकती है। आपकी उम्मीदों पर आप खरी उतरेगी। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सूझबूझ दिखानी होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed