फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 23 June: मिथुन, तुला और धनु राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन के योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

Fri, 23 Jun 2023 01:17 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 23 Jun 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 23 June 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
aaj ka rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 23 June 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके किसी भूमि, वाहन और मकान आदि को खरीदने के प्रयासों में तेजी आएगी और आपको भौतिक वस्तुओं की भी प्राप्ति होगी। आप संवेदनशील मामलों में आगे रहेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आप अपने परिजनों से आज किसी जरुरी मुद्दे को लेकर बातचीत कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मिलेगा और आप अपनी जिम्मेदारियां को भी निभाएंगे। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप परिवार में किसी पूजा पाठ आदि का आयोजन हो सकता है।

Aaj Ka Rashifal 23 June 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप नकारात्मक चर्चाओं से बचें। कुछ नए लोगों से भी आप अपने मेलजोल को बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक मामलों में आपकी रुचि रहेगी। यदि आप यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आप अपने सामानों की सुरक्षा अवश्य रखें। अपने लक्ष्य को त्यागकर आगे बढ़े, तभी आप कोई बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में भी आप पूरी सक्रियता रखेंगे। यदि संतान के करियर को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह आज दूर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 23 June 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा और आप किसी काम में निसंकोच आगे बढे़ेंगे। आपको अपनी किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हे कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आप अपनों पर भरोसा बहुत ही सोच विचारकर करें।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 23 June 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
रचनात्मक कार्य में आज आप आगे बढ़ेंगे और रीति नीति का पालन करेंगे। आपके जीवन स्तर में भी सुधार होगा। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेंगे और आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपके व्यक्तित्व में भी आज निखार आएगा और आपको किसी दूर रह रहे परिजन से फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास तेज होंगे। कलात्मक क्षेत्रों में आप आगे रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed