फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 23 December: कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन रहेगा परेशानी भरा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sat, 23 Dec 2023 12:10 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 23 Dec 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 23 December 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
23 दिसंबर का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Aaj Ka Rashifal 23 December 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी निर्णय को समय पर लेना होगा, नहीं तो समस्या सकती है। आपको किसी काम के पूरा होने के लिए आज अपने भाइयों से मदद मांगनी पड़ सकती है, जो आपको आसानी से मिल जाएगी। आप अपने घर की सुख सुविधाओं के खरीदारी पर आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको किसी अजनबी की बातों में आने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है।

Aaj Ka Rashifal 23 December 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी कार्य को लेकर लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने बिजनेस की योजनाओं पर पूरा ध्यान बनाए रखें, नहीं तो उनके कारण आपका कोई नुकसान हो सकता है। आपको किसी बड़े जोखिम को उठाने से बचना होगा। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 23 December 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज के दिन आप अध्ययन व आध्यात्म के प्रति अग्रसर रहेंगे। व्यवसाय में आपको छुटपुट लाभ मिलने के योग बनते दिख रहे हैं, जिन पर आप अमल करें। आप अपने बिजनेस को ऊंचाइयों तक ले जा पाएंगे। संपत्ति संबंधित डील को लेकर आपको वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी गलती होने के कारण आपका प्रमोशन रुक सकता है।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 23 December 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपने यदि अपने बिजनेस में किसी को पार्टनर बनाया, तो वह आपके लिए कोई समस्या खड़ी कर सकता है। आप किसी काम को पूरा करने के लिए परेशान रहेंगे और अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें साथी की पूरी हरकतों पर निगरानी रखनी होगी, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। आपका कोई विरोधी  आपके लिए कोई नई समस्या खड़ी कर सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed