फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: वृषभ, मिथुन और सिंह राशि वालों को व्यापार में होगा फायदा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 21 Nov 2023 07:56 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 21 Nov 2023 07:56 AM IST
सार

Horoscope Rashifal 21 November 2023: जानें सभी राशियों का आज का दैनिक राशिफल? आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 21 November 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 21 November 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को लेकर लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं,  जिसमें आप दोनों को एक दूसरे को जानने का मौका मिलेगा और आपका किसी पुराने मित्र से छोटे-मोटी बात हो सकती है। आप किसी गलत बात के लिए हां मे हां ना मिलाएं, नहीं तो आपको उसे उताक पाने में समस्या आएगी।
Aaj Ka Rashifal 21 November 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यवसाय में मजबूती लेकर आने वाला है। आपकी पद और प्रतिष्ठा बढे़गी। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे, लेकिन आप किसी मित्र से कोई ऐसी बात ना बोले, जो कि आपको थोड़ा नुकसान दें। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको अपनी आंख और कान खुले रखने होंगे। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपका आकर्षण देखकर लोग हैरान रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 21 November 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप आस्था और विश्वास से आगे बढ़ेंगे। यदि आप किसी काम को लेकर लंबे समय से परेशान थे, तो वह पूरा हो सकता है। आप अपने कामों की सूची बनाकर आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको समस्या होगी। किसी संपत्ति संबंधित मामले में आपको अपनी राय अवश्य रखनी होगी, तभी आप उसमें जीत हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 21 November 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके खान-पान में नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा, क्योंकि यदि आपने उसमें लापरवाही की तो आपको पेट संबंधित समस्या हो सकती हैं। आप किसी से वाद विवाद में ना पड़े। यदि आपने किसी काम को अनदेखा किया, तो वह आपके लिए कोई नुकसान अवश्य लेकर आएगा। लेनदेन के मामलों में लापरवाही ना करें, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed